फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry women in police station

महिलाओं ने चौकी घेरी, हंगामा

Sat, 25 Apr 2015 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर देहात Updated Sat, 25 Apr 2015 01:25 AM IST
विज्ञापन
angry women in police station
पुखरायां कस्बे के इंदिरानगर मोहल्ले में गत बुधवार को मकान मालिक और किरायेदार के विवाद ने शुक्रवार को तूल पकड़ लिया। मकान मालिक को हिरासत में लिये जाने से उत्तेजित महिलाओं ने देर शाम पुलिस चौकी को घेर लिया।
विज्ञापन


मालूम हो कि बीती 22 अप्रैल को मकान मालिक उदय प्रताप सिंह की पत्नी अर्चना और किरायेदार बबलू सिंह के बीच हैंडपंप को लेकर विवाद हुआ था।

अर्चना का कहना था कि किरायेदार हैंडपंप उखड़वा रहा था। जब उसने मना किया तो वह  कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। पुलिस ने बबलू सिंह, उसकी पत्नी इंदिरा सिंह व पुत्री विक्की के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके घायल महिला को सीएचसी भेजा था।
विज्ञापन


अर्चना की हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां हैलट अस्पताल में उसका इलाज कराया जा रहा है। शुक्रवार को पुलिस ने इंदिरासिंह की ओर से भी जवाबी रिपोर्ट दर्ज कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके भी चोट बताई गई थी। इधर, शुक्रवार की शाम भोगनीपुर पुलिस उदयप्रतापसिंह के घर जाकर चौकी ले आई। जिससे मुहल्ले की महिलाएं उत्तेजित हो गईं। चौकी में बबलूसिंह को भी बैठा लिया गया था।


मामला तूल पकड़ता देख चौकी इंचार्ज विवेक यादव ने दोनों को कोतवाली भेज दिया। घेराव की सूचना मिलने पर कोतवाल अंबरीश यादव चौकी आ गए। उन्होंने उदयप्रतापसिंह को छोड़ने का भरोसा दिलाकर महिलाओं को शांत किया। देररात उसे छोड़ भी दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed