फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Angry farmers locks Anna cattle in school premises

गुस्साए किसानों ने स्कूल परिसर में ताले में बंद किए अन्ना मवेशी

Sat, 31 Aug 2019 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
Angry farmers locks Anna cattle in school premises
कोच के प्राथमिक विद्यालय क्लोलारी मे किसानों ने बंद किए अन्ना मवेशी - फोटो : ORAI
कोंच (जालौन)। आवारा मवेशी अब लोगों के लिए सिरदर्द बनते जा रहे हैं। शासन प्रशासन के तमाम प्रयासों के बाद भी इनका ठीक ढंग से प्रबंधन नहीं हो पाने के कारण अब अराजकता की स्थिति बनती जा रही है। गुरुवार देर रात नदीगांव विकास खंड के ग्राम क्योलारी में ग्रामीणों ने लगभग दो सैकड़ा आवारा जानवरों को स्कूल परिसर में ले जाकर बंद कर दिया, जिसमें तीन विद्यालय चलते हैं। मवेशियों के स्कूल में होने से बच्चे बाहर ही रहे। इन जानवरों ने स्कूल परिसर में लगाए गए दर्जनों पौधे चर कर बर्बाद कर दिए हैं।
विज्ञापन

क्योलारी के प्राइमरी पाठशाला, कन्या प्राइमरी पाठशाला तथा पूर्व माध्यमिक विद्यालय एक ही परिसर में चलते हैं। शुक्रवार सुबह जब तीनों स्कूलों के शिक्षक वहां पहुंचे तो वहां का नजारा देख कर दंग रह गए, क्योंकि बच्चों के आने का समय हो चला था। थोड़ी देर में वहां बच्चों ने पहुंचना शुरू किया तो जानवर होने के कारण वे बाहर ही खड़े रह गए। थोड़ी ही देर में वहां लोगों का जमावड़ा शुरू हो गया और बच्चे घरों को लौट गए।
विज्ञापन

गांव के ही कुछ लोगों ने किसी तरह मवेशियों को दोपहर करीब 12 बजे के आसपास हांक कर बाहर निकाला। प्राइमरी स्कूल के प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार सिंह, कन्या प्राइमरी के रामेंद्र सिंह व पूर्व माध्यमिक के सुदामाशरण ने सारी स्थिति से बीएसए राजेश शाही, बीईओ विजय बहादुर सचान तथा एसडीएम अशोक कुमार को अवगत कराया और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर रेंढर थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। एसडीएम अशोक कुमार ने बताया है कि जिन लोगों ने मवेशी स्कूल परिसर में बंद किए हैं उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

अन्ना मवेशी स्कूल में बंद करने के बाद नारेबाजी करते किसान

अन्ना मवेशी स्कूल में बंद करने के बाद नारेबाजी करते किसान- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed