फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   angry candidates jammed intersection

नाराज अभ्यर्थियों ने जाम किया चौराहा

Tue, 24 Mar 2015 03:11 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2015 03:11 AM IST
विज्ञापन
angry candidates jammed intersection
पुलिस भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाकर अभ्यर्थियों ने सोमवार को रामादेवी चौराहे पर जाम लगा दिया। इससे आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। इस दौरान यूपी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सुबह करीब 10 बजे बड़ी संख्या में नाराज अभ्यर्थी भाजपा विधायक सतीश महाना के पास पहुंचे।
विज्ञापन


महाना ने विरोध कर रहे लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वह विधानसभा में इस मामले को उठाएंगे। इसके बाद सभी अभ्यर्थी बारा देवी चौराहे पर पहुंचे और जाम लगा दिया। आवागमन बंद होने की सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुंच गई। काफी देर तक हंगामा होता रहा।
विज्ञापन


इसके बाद विधायक महाना बारा देवी चौराहे पहुंचे और अभ्यर्थियों को शांत कराकर जाम हटवाया। विरोध करने वालों में प्रशांत शुक्ला, प्रतीक शाक्य, मधुर पांडेय, जय कुमार, आशु गुप्ता, गिरजेश पांडेय, जयंत सेंगर, अजय सिंह, पुत्तू अवस्थी, विपिन कुमार और शुभम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार और राज्पाल से पुलिस भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग

कांग्रेस नगर ग्रामीण अध्यक्ष अभिजीत सिंह सांगा ने सरकार और राज्यपाल से मांग की है कि पुलिस भर्ती परीक्षा को निरस्त किया जाए। प्रेस क्लब में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने बताया कि जल्द ही वह इस मामले के खिलाफ आयुक्त को ज्ञापन देंगे।


सांगा ने कहा कि यूपी में आरक्षी पदों पर भर्ती में लगातार अनियमितताओं सामने आ रही हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसके पहले भी भर्ती में धांधली के आरोप लग चुके हैं। अब इस बार भ्ाी धांध्ाली के आरोप लग रहे हैं। उनका कहना है कि इसका एकमात्र उपाय है कि परीक्षा निरस्त कर इसे दोबारा कराया जाए।

इस मौके पर आरटीआई सेल के सूर्य वाजपेयी, नीरज गुप्ता, कांग्रेस महासचिव विकास अवस्थी सहित कई लोग मौजूद थे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed