{"_id":"67af03c631dbe5020200e3cc","slug":"angry-at-not-getting-compensation-the-farmers-son-climbed-the-tower-uproar-continued-for-an-hour-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya: मुआवजा न मिलने से नाराज किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ा, एक घंटे चला हंगामा…पुलिस के समझाने पर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya: मुआवजा न मिलने से नाराज किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ा, एक घंटे चला हंगामा…पुलिस के समझाने पर उतरा
Fri, 14 Feb 2025 02:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: हिमांशु अवस्थी
Updated Fri, 14 Feb 2025 02:20 PM IST
सार
Auraiya News: सहार थाना क्षेत्र में मुआवजा न मिलने से नाराज किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझाबुझाकर नीचे उतारा है।
विज्ञापन
वीडियो ग्रैब
- फोटो : amar ujala
विस्तार
औरैया जिले के सहार थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक किसान का बेटा टॉवर पर चढ़ गया। यह देख ग्रामीण सकते में आ गए। समझा बुझाकर उसे उतारने का प्रयास किया, लेकिन वो माना नहीं। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बुलाया।
विज्ञापन
पुलिस ने काफी देर तक समझाया बुझाया, तब कहीं जाकर वो टॉवर से उतारा। इससे करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। दरअसल, उसकी जमीन पर टॉवर लगा है। मुआवजा न मिलने से नाराज था।
विज्ञापन