फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anger over power cuts, prostration and submission of memorandum

Kanpur News: बिजली कटौती को लेकर नाराजगी, दंडवत पहुंच सौंपा ज्ञापन

Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Fri, 28 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Anger over power cuts, prostration and submission of memorandum
रनियां। बिजली कटौती और विभागीय मनमानी से परेशान उपभोक्ताओं व व्यापारियों का गुस्सा बृहस्पतिवार को फूट पड़ा। दोपहर करीब 12 बजे उपभोक्ता दंडवत प्रणाम करते हुए रनियां बिजली घर पहुंचे और एसडीओ को ज्ञापन सौंपकर बिजली आपूर्ति सुचारू कराने की मांग की।
विज्ञापन

रनियां में पिछले 20 दिनों से 21 घंटे से बजाय 15 से 16 घंटा बिजली की आपूर्ति की जा रही है। इससे व्यापार और स्थानीय लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बजरंग दल के नगर मंत्री अमित सिंह के नेतृत्व में उपभोक्ता, व्यापारियों के साथ श्रवण कुमार व अन्य दंडवत करते हुए बिजली घर पहुंचे। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि शासन के 21 घंटे बिजली आपूर्ति के निर्देश के बावजूद रनियां क्षेत्र में महज 15 से 16 घंटे ही बिजली मिल रही है। दिन और रात में बार-बार होने वाली अघोषित कटौती से व्यापार प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

वहीं, भीषण उमस भरी गर्मी में आम उपभोक्ताओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रनियां के छोटू सिंह, सुप्रीत यादव, सर्वेश शर्मा, सरदार प्रजापति, पप्पू प्रजापति, इसरार आदि लोगों ने आरोप लगाया कि जिम्मेदार अधिकारी ओवरलोडिंग का हवाला देकर कटौती कर रहे हैं। उनका कहना है कि उद्योग को देहात फीडर से जोड़कर बिजली आपूर्ति दी जा रही है, जिससे कस्बे के उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने व्यवस्था में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसडीओ विकास सोनी ने बताया कि रनियां बिजली घर में वर्तमान में ओवरलोडिंग की समस्या है। बिजली की मांग को संतुलित करने के लिए सुबह-शाम कटौती के बजाय दिन में रोस्टिंग की जा रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक सितंबर से उपभोक्ताओं को पर्याप्त और सुचारू बिजली आपूर्ति मिलने लगेगी।

.......................
पांच दिनों से ट्रांसफार्मर फुंका, 50 घरों के लोग परेशान
रूरा। बनीपारा उपकेंद्र से जुड़े जजमुइया गांव का ट्रांसफार्मर पिछले पांच दिनों से फुंका पड़ा है। इससे 50 कनेक्शन धारकों के घरों में अंधेरा छाया हुआ है। जजमुईया गांव में रखे 25 केवीए का ट्रांसफार्मर से गांव की आधी आबादी को आपूर्ति दी जा रही थी, लेकिन 22 अगस्त की रात लोड बढ़ने से ट्रांसफार्मर में तकनीकी खराबी आ गई और वह फुंक गया। पांच दिनों से गांव की आपूर्ति पूरी तरह से बाधित है। ऐसे में ट्रांसफार्मर से जुड़े 50 परिवारों के घरों में पेयजल संकट की समस्या हो रही है। वहीं, इन घरों में बिजली न आने से घरों में लगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बेकार साबित हो रहे हैं। लोग मोबाइल चार्जिंग के लिए दूसरे मोहल्ले व पास के गांवों में संपर्क कर किसी तरह काम चला रहे हैं। गांव के अमित कुमार, अतुल, फिरोज, विशाल व सुनीता ने बताया कि समस्या को जिम्मेदार अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। बिजली निगम के अधिकारी एक-एक दिन कहकर टरका रहे हैं। जेई राजकुमार ने बताया कि पीआर बना कर भेज दिया गया है। जल्द ही ट्रांसफार्मर रखवाया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed