फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Anger over non-recovery of missing girls, leaders of Hindu organizations submitted memorandum

Jalaun: लापता युवतियों की बरामदगी न होने पर आक्रोश, हिंदू संगठनों के नेताओं ने सौंपा ज्ञापन, कही ये बात

Tue, 16 Jul 2024 01:32 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 16 Jul 2024 01:32 PM IST
सार

Jalaun News: जिले में चार युवतियों के लापता होने के मामले में पुलिस पर आरोप है कि पुलिस ने शिथिलता बरती है और घटना के 13 दिन बाद भी युवती को बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबिश डालने के नाम पर परिजनों के लगभग 50 हजार रुपये खर्च करा दिए। 

विज्ञापन
Anger over non-recovery of missing girls, leaders of Hindu organizations submitted memorandum
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले में पिछड़े डेढ़ माह में एक संप्रदाय विशेष के युवकों द्वारा दूसरे संप्रदाय की चार युवतियों को ले जाने और अब तक एक भी युवती को बरामद न किए जाने के विरोध में हिंदू संगठनों के नेताओं ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम व सीओ को सौंपा। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने और तीन दिन युवतियों को बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में बीते डेढ़ माह में नगर क्षेत्र से तीन और ग्रामीण क्षेत्र से एक युवती को संप्रदाय विशेष के युवक अपने साथ बहला फुसलाकर ले गए हैं। इसे लेकर हिंदू संगठन के नेताओं में नाराजगी पनप रही थी। 14 जुलाई को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती की शादी थी। लेकिन शादी से पूर्व ही बीती तीन जुलाई को युवती घर से लापता हो गई। जिसके संबंध में पीड़ित भाई ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

13 जुलाई की रात में युवती के पिता की मृत्यु हो गई। इसके बाद रविवार की रात हिंदू संगठनों की बैठक भैरवजी मंदिर पर हुई। इसमें ऐसी घटनाओं को लेकर निंदा की गई और आगे की योजना बनाई गई। सोमवार को हिंदू सगठनों के नेता द्वारिकाधीश मंदिर पर एकत्रित हुए और मौन जुलूस निकालकर तहसील परिसर पहुंचे। यहां एक सैंकड़ा लोगों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम अतुल कुमार सीओ रामसिंह को सौंपकर बताया कि युवती के पिता कैंसर पीड़ित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी की वजह से नहीं दी गई जानकारी
युवती की 14 जुलाई को शादी थी। उनकी बीमारी की वजह से घर में युवती के चले जाने के बारे में उन्हें किसी ने नहीं बताया। इस दौरान हिंदू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, गोसंपदा संरक्षण शोध संस्थान के संस्थापक अनिल शिवहरे के नेतृत्व में विहिप नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, जिला गोरक्षा प्रमुख आशीष द्विवेदी, बजरंग दल के नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार दिनेश कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

13 दिन बाद भी युवती को बरामद नहीं कर सकी है पुलिस
13 तारीख तक जब घर में शादी की कोई हलचल नहीं हुई तो कैंसर पीड़ित पिता के पूछने पर जब परिजनों ने उन्हें युवती के बारे में बताया। इसके बाद रात में ही उनकी सदमे से मृत्यु हो गई। आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने शिथिलता बरती है और घटना के 13 दिन बाद भी युवती को बरामद नहीं कर सकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने दबिश डालने के नाम पर परिजनों के लगभग 50 हजार रुपये खर्च करा दिए। जबकि कैंसर पीड़ित परिवार के पास घर खर्च चलाने तक के रुपये नहीं थे। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र से गई चारों युवतियों को जल्द बरामद किया जाए। अन्यथा हिंदू समाज के लोग आमरण अनशन के लिए विवश होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed