{"_id":"69deac0913afb8ce7005fdae","slug":"angel-women-emerge-victorious-thanks-to-tripti-and-nandinis-performance-kanpur-news-c-362-1-ka11003-145522-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: तृप्ति और नंदिनी के खेल से एंजेल वुमंस बनी विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: तृप्ति और नंदिनी के खेल से एंजेल वुमंस बनी विजेता
विज्ञापन
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में एंजेल वुमंस कैंपस आईआईटी, ग्लोरी क्लब और वांडर्स क्लब ने अपने-अपने मैच जीत लिए। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एंजेल वुमंस ने 40 ओेवर में पांच विकेट पर 226 रन बनाए। टीम से तृप्ति सिंह ने नाबाद 87, बबीता यादव ने 44, एकता सिंह ने 33 व अंजलि रावत ने 26 रन का योगदान दिया।
गेंदबाजी में वेदांत सिंह और हार्दिक पाठक ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में वैदिक यूनियन की पूरी टीम 26 ओवर में 104 रन पर सिमट गई। टीम से पृथ्वी यादव ने सर्वाधिक 47 रन बनाए। गेंदबाजी में नंदिनी सिंह ने छह ओर सिद्दी मिश्रा ने दो को आउट किया।
दूसरे मुकाबले में आईआईटी मैदान पर केजीएससी की पूरी टीम 27.4 ओवर में 70 रन पर आउट हो गई। टीम से अनय दुबे ने 18 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव कुलकर्णी ने चार और भास्कर तिवारी ने हैट्रिक समेत चार विकेट झटके। जवाब में कैंपस आईआईटी ने 6.5 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 71 रन बनाकर मैच जीत लिया। जीत में अंकुर कुमार ने 57 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अनुपम देवी ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
तीसरे मैच में रामलखन भट्ट मैदान पर यशराज क्लब ने 33 ओवर में 142 रन बनाए। टीम से अयमान रहमान ने 40 रन व आदित्य सिंह ने 34 रन बनाए। गेंदबाजी में विराट गुप्ता ने छह और अरमान यादव ने दो को आउट किया। लक्ष्य का पीछा करते हुए ग्लोरी क्लब ने 20.2 ओवर में तीन विकेट पर 144 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अभिषेक गौर ने 82 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में आदित्य सिंह ने दो को आउट किया।
जेम्स मैदान पर चौथे मुकाबले में बीसीए ने 39.2 ओवर में 184 रन बनाए। टीम से फरदीन अंसारी ने 51 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में यश यादव ने चार, सूरज यादव और रंजीत ने दो-दो को आउट किया। जवाब में वान्डर्स क्लब ने 34 ओवर में सात विकेट पर 186 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें अभय यादव ने 41, अतुल सिंह ने 35 रन बनाए। गेंदबाजी में युवराज सिंह, रामरतन ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।