फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ancient Temple dug in the greed of wealth

गड़े धन का लालच ऐसा कि ऐतिहासिक मंदिर की कर दी ये हालत

Thu, 12 Oct 2017 11:57 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 12 Oct 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
Ancient Temple dug in the greed of wealth
मंदिर के अंदर खोदा गया गड्ढा। - फोटो : अमर उजाला
लालच का कद कितना बड़ा हो सकता है इसका पता तब लग गया जब कुछ लोगों ने गढ़े हुए धन के लालच में मंदिर को बर्बाद करने में बिल्कुल भी उन्हें संकोच नहीं हुआ।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के महोबा के विकासखंड पनवाड़ी के भरवारा गांव में दफीनेबाजों ने धन के लालच में प्राचीन रामजानकी मंदिर में पांच फीट गहरा गड्ढा कर दिया। गुरुवार ग्रामीण पूजा-अर्चना के लिए मंदिर गए तो गड्ढा देख दंग रह गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


भरवारा गांव में रामजानकी का प्राचीन मंदिर है। मध्यप्रदेश के जनपद छतरपुर के कीरतपुरा गांव निवासी गजराज तिवारी मंदिर में रहकर पूजा अर्चना करता है। दो दिन पहले पुजारी अपने घर चला गया। बुधवार की रात दफीनेबाजों ने मंदिर के दरवाजे की कुंडी तोड़कर रामजानकी प्रतिमा के बगल में धन होने के लालच में गहरा गड्ढा खोद डाला और फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह संतोष पालीवाल, सुखलाल राजपूत, चंद्रभान समेत एक दर्जन से अधिक लोगों ने थाना पनवाड़ी पहुंच घटना की जानकारी दी। पांच वर्ष पहले भी दफीनेबाजों ने मंदिर परिसर खोदा था। उन्होंने जांच कराकर ऐसे लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed