फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ancient idol of Krishna ji stolen from temple

फतेहपुर: मंदिर से कृष्ण जी की प्राचीन मूर्ति चोरी, 2004 में राधा जी की भी मूर्ति हुई थी चोरी

Fri, 13 Mar 2020 02:03 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Fri, 13 Mar 2020 02:03 PM IST
विज्ञापन
Ancient idol of Krishna ji stolen from temple
घटनास्थल पर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के गांव पहुर में गुरुवार रात ठाकुरद्वारा मंदिर में चोरी हो गई। मुख्य दरवाजा का ताला तोड़कर अन्दर विराजमान कृष्ण जी की लगभग 40 किलो वजनी प्राचीन मूर्ति चोर उठा ले गए। मंदिर के पुजारी चन्द्रशेखर दुबे सुबह छः बजे घर से चाबी लेकर मंदिर खोलने पहुंचे तो देखा ताला ही नहीं है।
विज्ञापन


केवल कुंडी लगी हुई है। मंदिर के अंदर जाकर देखा तो कृष्ण जी की मूर्ति गायब थी।मौके पर कपड़े व चांदी का मुकुट पड़ा था, जो चोरी नहीं हुआ। ताज्जुब की बात यह है कि यह मंदिर गांव की बस्ती के बीच में बना है और मंदिर के सामने देखरेख करने वाले का मकान है। उसी मकान के सामने चन्द्रहास दुबे सहित उनके तीन लड़के चन्द्रशेखर, विमल, जीतू सहित रात में सोये हुये थे।
विज्ञापन


पास के मैरिज हाल में शादी का एक कार्यक्रम भी चल रहा था। पुजारी ने चोरी होने की सूचना पुलिस चौकी को दी। मौके पर चौकी प्रभारी देवीदयाल वर्मा जांच करने पहुंचे। उन्होंने पुजारी चन्द्रशेखर दुबे व सर्वराकार चंद्रहास दुबे से पूछताछ की है। पूछताछ में चन्द्रहास दुबे ने अष्टधातु की मूर्ति होने की बात कही है।थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मूर्ति चोरी की सूचना प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed