फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आनंद की आवाज के कायल हुए मनोज मुंतशिर, मुंबई में मिलेगा गाने का मौका

Mon, 24 Jul 2017 06:57 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Mon, 24 Jul 2017 06:57 PM IST
विज्ञापन
anand got the chance ticket to bollywood
मनोज मुंतशिर और आनंद
मुंतशिर बैंड के सुरों का जादू ऐसा चला कि हर कोई दीवाना हो गया। अमर उजाला कानपुर की खास प्रस्तुति ‘मनोज मुंतशिर की मास्टर्स क्लास’ के दौरान खचाखच भरे हॉल और तालियों की गड़गड़ाहट सुनकर हर कोई मस्त हो गया। 
anand got the chance ticket to bollywood
कार्यक्रम के दौरान पंकज शुक्ला और मनोज मुंतशिर
कार्यक्रम के दौरान रागेंद्र स्वरूप ऑडिटोरियम में मौजूद युवाओं का मनोज मुंतशिर से सवाल-जवाब का दौर चल रहा था। इसी दौरान अर्मापुर निवासी स्टूडेंट आनंद सिंह ने बड़ी बेबाकी से कहा कि मुझे लिखना-विखना नहीं आता बस आपको गाने की चार लाइनें सुनाना चाहता हूं।
 
anand got the chance ticket to bollywood
गायक आनंद
आनंद ने हाथ में माइक थामते ही कि तेरे संग यारा, खुशरंग बहारा... सुनाया तो आनंद की आवाज का जादू पूरे हॉल में छा गया। बस फिर क्या था आनंद को मनोज मुंतशिर ने मुंबई में गाने का चांस देने की बात कही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
anand got the chance ticket to bollywood
द मुंतशिर बैंड की मनोज के साथ पर्फार्मेन्स
अर्मापुर निवासी आर्डनेंस फैक्ट्री कर्मचारी राजेश कुमार सिंह के बेटे आनंद एमबीए की पढ़ाई पूरी कर चुके हैं। आनंद ने बताया कि बचपन से ही गाने का शौक है, लेकिन आज तक मंच नहीं मिला। बस स्कूल, कॉलेज के कार्यक्रमों में दोस्तों की तालियां बटोरीं। उन्हें बडे मंच का इंतजार है। मनोज मुंतशिर ने मुंबई में गाने का चांस देने की बात कही तो आंनद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आनंद को मंच पन मनोज मुंतशिर ने गले लगाकर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed