{"_id":"5f5b42a906731b43344c92a4","slug":"anamika-shukla-case-report-on-the-sacked-teacher-sister-of-master-mind-in-farrukhabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनामिका शुक्ला प्रकरण: फर्रुखाबाद में मास्टर माइंड की बर्खास्त शिक्षक बहन पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनामिका शुक्ला प्रकरण: फर्रुखाबाद में मास्टर माइंड की बर्खास्त शिक्षक बहन पर रिपोर्ट
Fri, 11 Sep 2020 02:58 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 11 Sep 2020 02:58 PM IST
विज्ञापन
अनामिका शुक्ला प्रकरण
- फोटो : अमर उजाा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद में अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड पुष्पेंद्र की बर्खास्त शिक्षक बहन के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी मोहम्मदाबाद ने मेरापुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें अमिता कटियार के अभिलेखों से पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमखिरिया में नौकरी करने और दो साल से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगाया है।
खंड शिक्षा अधिकारी मुन्नालाल त्रिवेदी ने मैनपुरी जिले के गांव नगला खरा निवासी आरती उर्फ सपना उर्फ अमिता कटियार के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें कहा कि आरती उर्फ सपना पूर्व माध्यमिक विद्यालय परमखिरिया मोहम्मदाबाद में अमिता कटियार के अभिलेख और उसी के नाम से नौकरी कर रही थी।
दो साल से लगातार अनुपस्थित रहने पर बीएसए को रिपोर्ट भेजी गई। बीएसए ने जांच कराई तो पता चला कि वह अनामिका शुक्ला प्रकरण के मास्टर माइंड शिक्षक सुशील कुमार बहन है। उसने अमिता कटियार के शैक्षिक अभिलेख और उसी के नाम से अन्य अभिलेख बनाकर नौकरी पाई थी। जांच के बाद बीएसए ने शिक्षिका को बर्खास्त कर दिया था।