फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Anamika, Agrima, Aadya, Ananya, and Myra finished first in the chess competition.

Kanpur News: शतरंज प्रतियोगिता में अनामिका, अग्रिमा, आद्या, अनन्या व मायरा रहीं प्रथम

Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Dec 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
Anamika, Agrima, Aadya, Ananya, and Myra finished first in the chess competition.
कानपुर। जेएमडी वर्ल्ड स्कूल व कानपुर चेस एसोसिएशन की ओर से सोमवार को विद्यालय परिसर में दूसरी कनक विश्नोई मेमोरियल महिला शतरंज प्रतियोगिता आयोजित हुई। पांच राउंड में हुई प्रतियोगिता में अंडर 9, 13, 17, 19 और सीनियर वर्गों के मुकाबले खेले गए। इसमें अनामिका, अग्रिमा, आद्या, अनन्या व मायरा ने अपने-अपने मुकाबले जीते।
विज्ञापन


सीनियर वर्ग में अनामिका प्रथम, अनुदिशा जायसवाल द्वितीय और कनिका पांडेय तृतीय रहीं। अंडर 19 में अग्रिमा पटेल ने पहला, अंशिता शैली ने दूसरा और अन्वी ने तीसरा स्थान पाया। अंडर 17 में आद्या मिश्रा प्रथम, अनन्या पटेल द्वितीय, शेफाली गुप्ता तृतीय रहीं। अंडर 13 आयु वर्ग में अनन्या गुप्ता प्रथम, अनन्या अवस्थी द्वितीय और सान्वी ओमर तृतीय रहीं।
विज्ञापन


अंडर 9 आयु वर्ग में मायरा गुप्ता पहले, एलिस गोस्वामी दूसरे और दृशा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। प्रधानाचार्य मलिका अरोड़ा व दिवंगत कनक विश्नोई के पुत्र निशिथ विश्नोई ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पांचों वर्गों में कुल 124 महिला प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्नर इनकम टैक्स श्याम मुरारी निगम, ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के उपाध्यक्ष एके रायजादा ने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर डॉ. एएन त्रिपाठी, अलीशा, चीफ ऑर्बिटर कुसुम शर्मा, सहायक राजेश शर्मा, कमल खेमानी, कानपुर चेस एसोसिएशन के सचिव दिलीप श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed