फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An oncology department will be set up at IIT with the help of Tata Memorial Hospital.

Kanpur News: टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल की मदद से आईआईटी में बनेगा ऑन्कोलॉजी विभाग

Wed, 17 Jun 2026 02:01 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
An oncology department will be set up at IIT with the help of Tata Memorial Hospital.
कानपुर। कानपुर और आसपास के जिलों में कैंसर का अच्छा इलाज दिलाने के उद्देश्य से आईआईटी कानपुर के गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी में 50 बेड की कैंसर केयर यूनिट भी खोली जाएगी। इस ऑन्कोलॉजी विभाग को तैयार करने में टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमएच) की मदद ली जाएगी। इसको लेकर आईआईटी कानपुर के गंगवाल मेडिकल स्कूल ने टाटा मेमोरियल सेंटर, मुंबई के टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल के साथ एमओयू साइन हुआ है।
विज्ञापन

इस साझेदारी के तहत टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल अपनी विशेषज्ञता के माध्यम से अस्पताल की योजना, कैंसर उपचार प्रणाली, अनुसंधान और प्रशिक्षण में सहयोग प्रदान करेगा। आईआईटी में गंगवाल स्कूल ऑफ मेडिकल साइंस एंड टेक्नोलॉजी के तहत यदुपति सिंहानिया सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल बन रहा है। इसमें 500 बेड का अस्पताल बनेगा। 50 बेड कैंसर यूनिट के लिए रहेंगे। आईआईटी टीएमएच की कैंसर केयर, रिसर्च, ट्रेनिंग और हॉस्पिटल प्लानिंग में विशेषज्ञता का इस्तेमाल करेगा। यहां डॉक्टरों और वैज्ञानिकों की संयुक्त टीम गंभीर बीमारियों पर अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed