फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   An old woman who went to get food grains was crushed by a truck, the driver left the truck and ran away

Hamirpur: खाद्यान लेने गई वृद्धा को ट्रक ने कुचला…मौत, चालक ट्रक छोड़कर भागा, शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

Sun, 16 Jun 2024 12:59 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 16 Jun 2024 12:59 PM IST
सार

Hamirpur News: मुस्करा कस्बे में खाद्यान लेने गई वृद्धा की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
An old woman who went to get food grains was crushed by a truck, the driver left the truck and ran away
मृतका की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

विस्तार

हमीरपुर जिले के मुस्करा कस्बे में सरकारी राशन की दुकान में बट रहा खाद्यान लेने गई वृद्धा की ट्रक की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक दुकान में खाद्यान उतारकर वापस जा रहा था। तभी घटना हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन

कस्बा के चार थोक शीतला माता मंदिर निवासी जागेश्वर पुत्र हल्कूप्रसाद साहू ने बताया कि वह पांच भाई हैं। और वृद्ध माता-पिता पांचो से अलग रहते हैं। रविवार सुबह 11:00 बजे माता-पिता दोनों खाद्यान लेने बिलगांव रोड कोटा (सरकारी राशन वितरण केंद्र) गए थे।
विज्ञापन

वहीं पर कोटे का चावल व अन्य खाद्यान लेकर ट्रक आया था। ट्रक राशन खाली करके वापस जा रहा था। तभी सड़क पर कोटा के सामने उसकी मां मंझली (68) वर्ष ट्रक के पहिए के नीचे आ गई। लोगों ने शोर मचाया, लेकिन ड्राइवर ने कोई ध्यान न दिया और ट्रक का पहिया मां के ऊपर से निकल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक ड्राइवर मौका पाकर हो गया फरार
इससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक ड्राइवर मौका पाकर वहां से ट्रक छोड़कर भाग निकला। मृतका के नाती अशोक वर्ष में मौके पर पहुंचकर पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। वहीं, थाना प्रभारी निरीक्षक शशि पांडे मय पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंच गए।

शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा
पुलिस ने ट्रक सहित शव को कब्जे में ले लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर मिलने पर ट्रक चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंझली की मौत पर उसके वृद्ध पति हल्कू कर बुरा हाल हो गया। उसने रोते-रोते बताया कि वह राशन लेने आए थे, राशन तो मिल गया लेकिन खिलाने वाली चली गई। वहीं मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक कस्बे के ही एक ट्रांसपोर्ट कंपनी का है और ड्राइवर भी कस्बे का निवासी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed