फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An old woman was murdered for not giving her the borrowed beedis.

Kanpur News: उधार बीड़ी न देने पर की थी वृद्धा की हत्या

Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 08 May 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
An old woman was murdered for not giving her the borrowed beedis.
कानपुर देहात। सिकंदरा थाना क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में वृद्धा की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी ने बीड़ी का बंडल उधार न देने पर डंडे से पीट- पीटकर हत्या करने बात स्वीकार की है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह 11:40 बजे पर मुखबिर की सूचना पर हत्यारोपी विनय कटियार निवासी फिरोजपुर को फिरोजपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रामकली की परचून की दुकान थी। उसने रामकली से एक हजार रुपये का सामान उधार ले रखा था। इसपर वह उससे अक्सर रुपयों के लिए तकादा करती थी। रुपये न होने की वजह से वह बहाने बाजी कर देता था। चार मई की रात 10:30 बजे पर वह रामकली की दुकान पर बीड़ी लेने गया था। दुकान बंद होने पर उसने घर का दरवाजा खुलवाकर बीड़ी मांगी। रुपये बाद में देने की बात पर वृद्धा ने बीड़ी देने से मना कर दिया तो गुस्से में उसने पास में पड़े डंडे से उसकी पिटाई कर दी। इससे उसकी मौत हो गई। बाद में वह घर का गेट बाहर से बंद कर वहां से चला गया। बता दें कि पांच मई को चारपाई पर वृद्धा का खून से लथपथ शव मिलने व घर में सामान बिखरे होने पर परिजनों ने चोरी व हत्या की आशंका जताई थी। मामले में मृतका के बेटे जयवीर ने गांव के विनय कटियार व सीपू कटियार के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि विनय की निशानदेही पर हत्या में प्रयोग किया गया डंडा बरामद कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। दूसरे आरोपी सीपू की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed