फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   An old man was beaten to death with sticks, his sister-in-law who came to his rescue was also beaten

Auraiya: लाठी-डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या, बचाव में आई भाभी को भी पीटा, जांच में जुटी पुलिस

Fri, 19 Jul 2024 11:02 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 19 Jul 2024 11:02 AM IST
सार

Auraiya News: फफूंद थाना क्षेत्र में वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं, उसको बचाने आई भाभी को भी जमकर पीटा गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन
An old man was beaten to death with sticks, his sister-in-law who came to his rescue was also beaten
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : amar ujala

विस्तार

औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के गांव रोशनपुर में गुरुवार रात एक घर पर पड़ोस में रहने वाले कुछ शरारती तत्वों ने हमला बोल दिया। इस दौरान वृद्ध रामसेवक (65) को लाठी-डंडे से पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया गया। चीखपुकार सुनकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

विज्ञापन

इस दौरान वृद्ध के बचाव में आई उसकी भाभी पुष्पा को भी पीटा।  सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को चिचौली अस्पताल ले गई। यहां डॉक्टर ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक के बेटों को घटना की सूचना दी गई। गुरुग्राम से शुक्रवार सुबह वह गांव पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं, पुलिस के मुताबिक रामसेवक ने गुरुवार को अपने पड़ोसी से कुछ सामग्री बाजार से मंगवाई थी, जिसे न देने पर वृद्ध ने पड़ोसी के घर जा कर उलाहना दिया था। वापस घर लौटने पर पड़ोसी ने हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed