फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An old man walking near the station was brutally beaten up by people as a child thief

यूपी: बच्चा चोर समझ स्टेशन के पास घूम रहे एक वृद्ध को लोगों ने बेरहमी से पीटा, इलाज के दौरान मौत

Wed, 11 Sep 2019 07:42 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
यूपी डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Wed, 11 Sep 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
An old man walking near the station was brutally beaten up by people as a child thief
यूपी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
चित्रकूट के मानिकपुर स्टेशन के पास घूम रहे एक वृद्ध को गलतफहमी मेें यात्रियों ने बेरहमी से पीटा। लोगों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया। मामले की जानकारी स्टेशन अधीक्षक ने 100 डायल को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को मानिकपुर स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते प्राथमिक चिकित्सा देकर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में वृद्ध की मौत हो गई। मानिकपुर थाना क्षेत्र के पनहाई रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार की सुबह जनपद शाहजहांपुर के चिकमई थाना निकाई गांव निवासी रामभरोसे (70) पुत्र रामनराज पनहाई प्रतिदिन की तरह घूम रहा था।
विज्ञापन


 

तभी स्टेशन में मौजूद कुछ लोगों ने गलतफहमी में उसकी पिटाई करना शुरू कर दी। जिससे वृद्ध मरणासन्न हो गया। स्टेशन अधीक्षक की सूचना पर पहुंची 100 डायल पुलिस ने घायल अवस्था में वृद्ध को सीएचसी मानिकपर में भर्ती कराया। जहां डाक्टरों ने गंभीर दशा के चलते प्राथमिक चिकित्सा देकर रेफर कर दिया।

जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान वृद्ध के दम तोड़ने पर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम भेजा है। इस संबंध में मानिकपुर थानाध्यक्ष केके मिश्रा ने बताया कि वृद्ध रामभरोसे साधु वेश में रहता था।

मरने के पूर्व पुलिस बयान में बताया कि इसी तरह घूम कर जीविकोपार्जन करता है। कुछ दिन पूर्व एक्सप्रेस ट्रेन से पनहाई रेलवे स्टेशन में उतर गया था। मामले की जांच की जा रही है। मृतक के गांव में परिजनों को सूचना भेजी गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed