फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An innocent child playing outside the house was hit by a car, died

Kanpur News: घर के बाहर खेल रही मासूम को कार ने मारी टक्कर, मौत

Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Wed, 06 Dec 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
An innocent child playing outside the house was hit by a car, died
पुखरायां। घर के बाहर खेल रही एक मासूम को कार ने टक्कर मार घायल कर दिया। परिजन घायल को सीएचसी पुखरायां लेकर पहुंचे। जहां पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

देवराहट थाना क्षेत्र के बम्हरौली घाट निवासी जय सिंह ने बताया कि बेटी प्रतिज्ञा (3) मंगलवार शाम पांच बजे के करीब घर के बाहर रास्ते में खेल रही थी। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार टक्कर मारती हुई निकल गई। सड़क पर घायल पड़ा देख पड़ोसियों ने जानकारी दी। तत्काल उसे इलाज के लिए पुखरायां सीएचसी लाया गया। जहां डाॅ. राजवीर सिंह ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजन बिलखते रहे। उपनिरीक्षक बालेश्वर सिंह ने बताया शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-----------
मार्ग दुर्घटना में तीन घायल
पुखरायां। अलग - अलग मार्ग दुर्घटना में तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में लाया गया। भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र के सुनरापुर गांव निवासी अशोक पाल ने बताया कि पिता छुटकाऊ गांव के लिंक रोड के किनारे बकरी चरा रहे थे। इसी बीच रनियां गांव के सर्वेश कुमार कुशवाहा बाइक में लोहे का खिड़की लेकर जाते समय पिता के टक्कर मारते हुए गिर गए। जिसमें दोनों लोग घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। वहीं माचा गांव के चरन सिंह ने बताया कि भाई विमल कुमार ऑटो चालक है। भोगनीपुर के पास वाहन से टकरा जाने से घायल हो गया। इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया। डाॅ. अनूप कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

विद्युत तार की चपेट में आकर दो मवेशी मरे
पुखरायां। देवराहट थाना क्षेत्र के सलारपुर गांव में विद्युत तार टूट कर गिरने से दो मवेशियों की मौत हो गई। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पशु चिकित्साधिकारी ने पोस्टमार्टम किया।

सलारपुर गांव के ओमप्रकाश ने बताया कि, सोमवार की रात गांव के अंदर रास्ते में विद्युत तार टूट कर गिरने से बंधी उसकी और पड़ोसी छोटेलाल की दो मवेशी चपेट में आ गईं। जिसकी सूचना नोनापुर विद्युत उपकेंद्र को देने के बाद आपूर्ति बंद कराई गई। पीडि़त पशु पालकों ने देवराहट थाना में तहरीर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed