फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An innocent child fell into a water-filled pit while playing at a brick kiln and died.

Kanpur News: ईंट-भट्ठे पर खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिरा मासूम, मौत

Sun, 01 Mar 2026 02:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
An innocent child fell into a water-filled pit while playing at a brick kiln and died.
कानपुर देहात। सट्टी थाना क्षेत्र के पचलक स्थित ईंट-भट्ठे पर शनिवार दोपहर को एक मासूम खेलने के दौरान पानी भरे गड्ढे में गिर गया। जानकारी होने पर मजदूरों ने बच्चे को बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को इलाज के लिए अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जालौन के कदौरा थाना क्षेत्र के परौसा निवासी वीरेंद्र ने बताया कि वह परिवार के साथ पचलक स्थित ईंट-भट्ठे पर रहकर मजदूरी करता है। शनिवार को वह पत्नी कंचन के साथ ईंटें पाथ रहे था। पास में ही ढाई वर्षीय बेटा अमन खेल रहा था। खेलने के दौरान बेटा पास में ही मौजूद पानी भरे गड्ढे में गिर गया। काफी देर तक बेटे के न दिखने पर उसने बेटे के गड्ढे में गिरने की आशंका जाहिर कर शोर मचाया। इस पर साथ काम कर रहे मजदूरों ने घटना की जानकारी पुलिस को देने के साथ गड्ढे में उतरकर बेटे को पानी से बाहर निकाला।
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे सट्टी थानाध्यक्ष अपनी जीप से मासूम को इलाज के लिए राजपुर पीएचसी ले गए। वहां डॉ. प्रियंक तिवारी ने उसको मृत घोषित कर दिया। इकलौते बेटे की मौत पर कंचन व वीरेंद्र रो-रोकर बेहाल हें। सट्टी थानाध्यक्ष कालीचरण कुशवाहा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed