फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An innocent child crying due to hunger got milk after travelling 1100 km

Kanpur News: 1100 किमी के सफर में भूख से बिलख रहे मासूम को मिला दूध

Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 May 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
An innocent child crying due to hunger got milk after travelling 1100 km
कानपुर। पटना के बख्तियारपुर से आनंद विहार जा रही स्पेशल ट्रेन में लगभग 1100 किलोमीटर की यात्रा कर रहा मासूम भूख से बिलख उठा। उसके रोने और चीत्कार करने से अन्य यात्री भी बेचैन उठे। उसे कभी गोदी में उठाया तो कभी प्यार से पुचकारा, लेकिन बच्चा चुप नहीं हुआ। उसका बिलखना सुन आरपीएफ स्टाफ ने हेल्पलाइन नंबर 139 पर कॉल करने के लिए कहा। पिता के कॉल करने पर ट्रेन जब गोविंदपुरी स्टेशन पहुंची तो बच्चे को दूध मिला।
विज्ञापन

हरियाणा में फरीदाबाद के दुर्गा विहार लखनपुर निवासी उत्तम गुप्ता, पत्नी स्वीटी और एक वर्षीय बेटे संग बख्तियारपुर स्टेशन से आनंद विहार टर्मिनल जाने के लिए स्पेशल ट्रेन में सवार हुए। ट्रेन निर्धारित समय से तीन घंटे की देरी से चल रही थी। प्रयागराज स्टेशन के पास बच्चा भूख से बिलखने लगा। पिता ने हेल्प लाइन नंबर पर कॉल की। ट्रेन जैसे ही गोविंदपुरी स्टेशन पर पहुंची तो बी थ्री कोच में बच्चे को दूध मिल गया। परिवार ने बच्चे को सिर्फ गाय का दूध पीने की जानकारी दी । आरपीएफ स्टाफ ने गाय का दूध मुहैया कराया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि ट्रेन लेट चल रही थी। परिवार के पास दूध था, लेकिन गर्मी की वजह से संभवत: खराब हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed