फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An elderly man's head broke after he fell after stumbling on uneven interlocking

Kanpur News: ऊबड़खाबड़ इंटरलॉकिंग से ठोकर खाकर गिरे बुजुर्ग का सिर फटा

Sun, 30 Mar 2025 01:36 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
An elderly man's head broke after he fell after stumbling on uneven interlocking
घायल तुलसीदास देवनानी। - फोटो : संवाद
कानपुर। गोविंदनगर में गुरुद्वारे वाली गली में ठेकेदार ने मानकों के विपरीत उबड़-खाबड़ ढंग से इंटरलॉकिंग बिछा दी। इसका नतीजा यह हुआ कि उस पर चलते समय एक बुजुर्ग ठोकर लगने से गिर पड़े और उनका सिर फट गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े और अस्पताल पहुंचाया। इसके बाद परिजनों को सूचना दी। इलाकाई लोगों ने इंटरलॉकिंग बिछाने में लापरवाही बरतने को लेकर ठेकेदार के खिलाफ सीएम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

82 वर्षीय तुलसीदास देवनानी बर्रा में रहते हैं। शनिवार को वह गोविंदनगर के आठ ब्लाॅक में रहने वाली बेटी रेनू के घर उससे मिलने जा रहे थे। नंदलाल चौराहे पर टैंपो से उतरकर वह पैदल ही गुरुद्वारे वाली गली से होते हुए बेटी के घर जा थे। गली में बिछी उबड़खाबड़ इंटरलॉकिंग से उन्हें ठोकर लग गई और वह अचानक सिर के बल सड़क पर जा गिरे। सिर फटने से खून बहने लगा। भाजपा नेता प्रकाश वीर आर्य, रेखा खुशवानी, राजा, रोहित यादव आदि ने उन्हें डॉक्टर को दिखाया। प्रकाश वीर ने कहा कि ठेकेदार ने मानकों को दरकिनार करके इंटरलॉकिंग बिछाई, जिससे आए दिन लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने इसकी शिकायत सीएम पोर्टल पर की है। जोन-5 नगर निगम अधिशासी अभियंता कमलेश पटेल ने बताया कि इंटरलॉकिंग को दोबारा बिछवाया जाएगा। सीवर लाइन की सफाई कराने के लिए कहा जा चुका है। सीवर भराव की समस्या के चलते समस्या पैदा हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed