फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An elder brother bludgeoned his younger brother to death with a brick following a dispute over sleeping on a cot.

Kanpur News: तख्त पर सोने के विवाद में बड़े ने छोटे भाई को ईंट कूंचकर मार डाला

Thu, 22 Oct 2026 02:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 22 Oct 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
An elder brother bludgeoned his younger brother to death with a brick following a dispute over sleeping on a cot.
कानपुर। फजलगंज के दर्शनपुरवा में कमरे में पड़े तख्त पर सोने को लेकर हुए विवाद में मंगलवार रात बड़े ने छोटे भाई की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी। वारदात से कुछ देर पहले ही बड़ा भाई दशहरे का मेला देख नशे की हालत में घर पहुंचा। हत्या के बाद वह शव से कुछ दूर पर जाकर सो गया। सुबह पड़ोसी को भाई की मौत की सूचना देकर भाग निकला। पुलिस पहुंची तो कमरे में रक्तरंजित शव मिला। हालांकि, पुलिस ने सीसी कैमरों की मदद से कुछ ही देर में हत्यारोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन

दर्शनपुरवा में शिव कुमार उर्फ बल्लू कश्यप (35) फैब्रिकेटिंग का काम करता था। साथ में उसका बड़ा भाई पेंटिंग कारीगर सतीश उर्फ बच्ची भी रहता है। माता-पिता का निधन हो चुका है। पांच बहनों की शादी हो चुकी है। घर में दोनों भाई ही साथ रहते थे। मंगलवार को दोनों भाई शाम को मेला देखने गए थे। रात में पहले बल्लू घर पहुंचा। कमरे में पड़े तख्त पर लेट गया। फिर नशे में धुत सतीश पहुंचा।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उसने बल्लू से तख्त से हटने को कहा। मना करने पर दोनों के बीच मारपीट हो गई। तभी सतीश ने छत पर रखी ईंट लाकर बल्लू के सिर और चेहरे पर एक के बाद एक कई वार किए। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में धुत सतीश पास ही चैन की नींद सो गया। सुबह जब बल्लू के शरीर में कोई हलचल नहीं देखी तो पड़ोसी से कहा- भाई खत्म हो गया है। हमारी बहनों को सूचना दे देना। लोग कमरे में पहुंचे तो शव तख्त पर पड़ा मिला। एसीपी ज्योति श्री, फजलगंज थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साक्ष्य संकलन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया।

--
पहले गुमराह करने की कोशिश, फिर टूट गया
पुलिस ने जब सतीश को पकड़ा तो उसने पहले पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। मकान के पुराने विवाद का हवाला देते हुए अपनी बुआ के बेटे पर हत्या का आरोप मढ़ दिया। पुलिस ने जब सख्ती की तो सतीश ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया कि उसी ने तख्त के विवाद में अपने भाई की जान ली है। डीसीपी सेंट्रल अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हत्यारोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed