फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Farrukhabad News ›   an attempt was made to sacrifice an innocent child for the sake of a son, the chief somehow rescued the child

बेटे की चाहत, बलि का प्रयास: बालक को कुएं में लटकाया, फिर महिला पढ़ने लगी मंत्र, प्रधान ने जैसे-तैसे छुड़ाया

Tue, 30 May 2023 10:47 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 30 May 2023 10:47 AM IST
सार

Farrukhabad Crime: कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में एक बच्चे को अगवाकर बलि देने का प्रयास किया गया। मासूम की चीख-पुकार सुन मौके पर पूर्व प्रधान पहुंचे। उन्होंने बच्चे की जान बचाई और पुलिस को सूचना दी। आरोपी महिला पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
an attempt was made to sacrifice an innocent child for the sake of a son, the chief somehow rescued the child
मां मीना के साथ खड़ा बालक सनी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फर्रुखाबाद जिले के कायमगंज कोतवाली क्षेत्र में बेटे की चाहत में एक महिला ने पड़ोसी के बच्चे की बलि देने का प्रयास किया। बच्चे की चीख सुनकर पूर्व प्रधान ने उसकी जान बचा ली। गांव भटासा में हुई इस घटना में बच्चे की मां ने महिला के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भटासा निवासी इंद्रेश गंगवार की पत्नी शिल्पी बेटे की चाहत में तंत्र-मंत्र के चक्कर में पड़ गईं। उसने भगत बाबा से संपर्क किया। भगत ने बताया किसी के इकलौते बेटे की बलि देने पर उसे पुत्र की प्राप्ति होगी। महिला इकलौते बच्चे की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन

गांव में उनके पड़ोसी मनोज उर्फ मिथुन की तीन बेटियां और एक छह वर्षीय बड़ा पुत्र सनी है। 14 मई को सनी की मां मीना को बुखार आ गया। इस पर उन्होंने अपने बेटे सनी से सरकारी नल से पानी भरकर लाने को कहा। सनी दूध डेरी के पास लगे नल से पानी भरने गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने अगवाकर, कुएं में लटकाया
सनी नल से पानी भर रहा था, तभी शिल्पी ने उसे पीछे से पकड़ लिया। महिला सनी को पकड़कर कुएं के पास ले गई। कुएं में लटकाते समय सनी शोर मचाने लगा। इस पर महिला के परिवार के ही पूर्व प्रधान कौशल गंगवार वहां पहुंच गए। उन्होंने बच्चे को महिला के चंगुल से छुड़ाया।

मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
बच्चा छूटकर घर पहुंचा। उसने सारी बात अपनी मां को बताई। बुखार से पीड़ित मां स्वस्थ होने के बाद कोतवाली पहुंची। पुलिस ने सनी की मां मीना की तहरीर पर शिल्पी पत्नी इंद्रेश गंगवार निवासी ग्राम भटासा के खिलाफ हत्या प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed