फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An army soldier lost his life due to his wife's infidelity.

Kanpur News: सेना के जवान ने पत्नी की बेवफाई में गंवाई थी जान

Sat, 02 May 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sat, 02 May 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
An army soldier lost his life due to his wife's infidelity.
झींझक। नगर के सुभाषनगर मोहल्ले में किराये के मकान में 28 अप्रैल की सुबह सेना के जवान का शव निर्वस्त्र अवस्था में कमरे में मिला था। मामले में उसके भाई ने जवान की पत्नी, साले, मामा सहित अन्य पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शुक्रवार को पुलिस ने फरार चल रही जवान की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार पत्नी की बेवफाई के चलते जवान ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन

मंगलपुर थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि शुक्रवार को टीम के साथ रेलवे स्टेशन के विपरीत दिशा में खानपुर रोड पर घेराबंदी कर औरैया जिले के दिबियापुर थाना क्षेत्र के मुरलीपुर लछियामऊ निवासी निधि देवी व डेरापुर थाना क्षेत्र के मरहाना निवासी आकाश सिंह राजावत उर्फ सद्दाम को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पूछताछ में निधि ने बताया कि शादी के बाद वह वर्ष 2019 में झींझक के भोलानगर स्थित सद्दाम के मकान में किराये पर रहने आई थी। तभी उसके संबंध सद्दाम के साथ बन गए थे। इसकी जानकारी पति को हो जाने पर उनमें विवाद हुआ था। इसके बाद उन लोगों ने सद्दाम का घर छोड़ दिया था लेकिन वह लगातार सद्दाम के संपर्क में बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति के विरोध करने पर वह अपने मायके चली जाती थी। पति से इसी बात को लेकर विवाद होने वह मायके चली गई थी। 26 अप्रैल को पति उसे लेने आया था लेकिन उसने साथ जाने से इन्कार कर दिया। इससे क्षुब्द होकर पति ने आत्महत्या कर ली। दो दिन से दरवाजा न खुलने पर वह भाई व परिजन के साथ मौके पर पहुंची थी तो उसका शव जमीन में पड़ा मिला था।
बता दें कि मुरलीपुर कंचौसी, जनपद औरैया निवासी सुवेंद्र प्रताप सिंह (34) पुत्र अतर सिंह, अहमदनगर स्थित आर्म्ड रेजीमेंट में तैनात थे। वह पत्नी निधि और दो पुत्रों देव व वेद के साथ झींझक के सुभाषनगर में अंकुश राजपूत के मकान में किराये पर रहते थे। 28 अप्रैल की सुबह उनका शव कमरे में संदिग्ध अवस्था में मिला शव निर्वस्त्र था। घर में कई स्थानों पर खून के धब्बे मिले थे। पुलिस ने घटना स्थल से जवान का मोबाइल व बीयर की बोतल बरामद की थी।

मामले में जवान के भाई राजेंद्र प्रताप सिंह ने अपनी भाभी निधि, उसके भाई कुलदीप, मामा नवीन व साथियों पर फंड के 30 लाख व प्लॉट बिक्री के रुपये हड़पने को लेकर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। थानाध्यक्ष महेश दुबे ने बताया कि जवान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले थे, मौत की वजह भी स्पष्ट नहीं हो सकी थी। जांच व पूछताछ के आधार पर पत्नी व उसके प्रेमी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है। वहां से दोनों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed