फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An AI-based water management model will be developed in Delhi with the help of IIT

Kanpur News: आईआईटी की मदद से दिल्ली में तैयार होगा एआई आधारित जल प्रबंधन मॉडल

Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
An AI-based water management model will be developed in Delhi with the help of IIT
कानपुर। आईआईटी कानपुर अब दिल्ली में पानी की सप्लाई और जलप्रबंधन को एआई की मदद से दुरुस्त करेगा। इसके लिए दिल्ली जल बोर्ड और संस्थान मिलकर देश का पहला एआई आधारित शहरी जल प्रबंधन मॉडल तैयार करेंगे।
विज्ञापन


दिल्ली जल बोर्ड और आईआईटी के ऐरावत रिसर्च फाउंडेशन के बीच हुए एमओयू के तहत बिलिंग की सटीकता, प्रदूषण नियंत्रण और डेटा एकीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन


अपनी तकनीक, स्टार्टअप के जरिये देश के अलग अलग राज्यों में सुविधाएं पहुंचा रहा आईआईटी कानपुर अब दिल्ली में भी सेवाएं देगा। एमओयू के तहत शोध, डेटा इंटीग्रेशन और उन्नत एआई तकनीकों का उपयोग कर दिल्ली में जल प्रबंधन को आधुनिक और सरल बनाने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत नॉन-रेवेन्यू वॉटर (लीकेज-अनअकाउंटेड पानी) को कम करना, समस्याओं का पहले ही पता लगाकर समाधान करना, पानी और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स की रियल-टाइम मॉनिटरिंग, डिजिटल ट्विन तकनीक का उपयोग, जल बोर्ड की प्रणाली का वर्चुअल मॉडल तैयार करने पर फोकस रहेगा।

इससे लीकेज में कमी आएगी और सिस्टम की अन्य कमियों का पहले से ही पता चल सकेगा। इसके अलावा बिलिंग, जन शिकायत निवारण प्रणाली, राजस्व और बिलिंग प्रबंधन प्रणाली भी विकसित की जाएगी जिससे शिकायतों का त्वरित समाधान और बिलिंग में बेहतर सटीकता सुनिश्चित होगी।




यमुना की सफाई में भी लेंगे एआई का सहारा
दिल्ली में गंदी हो रही यमुना की सफाई भी एआई के माध्यम से होगी। क्लीन यमुना मिशन को मजबूती देने के लिए अपशिष्ट जल के डिस्चार्ज के साथ प्रदूषण स्रोतों की एआई आधारित निगरानी की जाएगी जिससे बिना शोधन के नदी में गिरने वाले सीवेज को कम करने में मदद मिलेगी। वहीं एआई की मदद से बोरवेल सेंसर सैटेलाइट इमेजरी का डेटा जोड़कर दिल्ली के भूजल स्तर की रियल-टाइम निगरानी होगी। इसके आधार पर जल मांग, रिचार्ज जोन और दीर्घकालिक जल सुरक्षा पर बेहतर निर्णय लिए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed