फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   An 11,000-volt line wire burned for an hour in the middle of the road.

Kanpur News: बीच सड़क एक घंटे जलता रहा 11 हजार वोल्ट के लाइन का तार

Tue, 12 May 2026 01:56 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
An 11,000-volt line wire burned for an hour in the middle of the road.
कानपुर। महाराजपुर कस्बे में सोमवार सुबह करीब पांच बजे 11000 वोल्टेज लाइन के एक तार में स्पार्किंग हुई ओर आग लग गई। जलता हुआ तार टूटकर सड़क पर गिर गया और करीब एक घंटे तक धूं -धूंकर जलता रहा। कुछ दूर रहने वाले पूर्व फौजी ने लाइनमैन से लेकर कई कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन जब किसी का फोन नहीं उठा तो वह खुद गार्ड बनकर करीब एक घंटे तक वहां तार की चौकीदारी करते रहे, ताकि कोई चपेट में ना आ जाए।
विज्ञापन

महाराजपुर कस्बे के रहने वाले पूर्व फौजी करुणा शंकर अब सरसौल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सुरक्षा गार्ड के पद पर तैनात हैं। करुणा शंकर ने बताया कि सोमवार सुबह वह टहलने जा रहे थे तभी 11000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का एक तार टूटकर जमीन पर गिर गया। तार तेजी से जलने लगा तो उन्होंने लाइनमैन से लेकर कई विद्युत कर्मचारियों को फोन किया, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। रास्ता अत्यधिक व्यस्त है जिससे लोगों का आवागमन रहता है। कोई हादसा ना हो, इसलिए एक घंटे तक तार की पहरेदारी करते रहे। करीब एक घंटे बाद मोहल्ले के प्रमोद कुमार यादव, श्याम सिंह आदि लोग पहुंचे और एकघरा नरवल मोड़ स्थित पावर हाउस में कार्यरत गार्ड फूल सिंह को फोन किया। तब बिजली की सप्लाई बंद की गई।
विज्ञापन


कई पोल और तार जर्जर
पूर्व फौजी ने बताया कि कस्बे में कई ऐसे विद्युत पोल लगे हुए हैं जो जर्जर अवस्था में हैं। हल्की हवा के झोंके मात्र से यह गिर सकते हैं। कई बार इसकी शिकायतें की गईं, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी और अधिकारी कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जब कोई हादसा हो जाता है तब ध्यान दिया जाता है। जर्जर तार और पोल किसी भी वक्त बड़े हादसे के सबब बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed