शाह बोले, ‘कुछ दिन सब्र करे जनता, गरीब ही पायेंगे सबसे ज्यादा फायदा’
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित शाह ने कहा कि उत्तर प्रदेश का कल्याण चाहिये तो फुंका ट्रांसफर बन चुकी सपा सरकार को उखाड़ फेकें। राहुल गांधी चार करोड़ की गाड़ी में चार हजार रुपये बदलवाने आ रहे हैं क्या ये सब नाटक नहीं है। नोट बंदी से माया और मुलायम को दर्द क्यों हो रहा है, दर्द उसे ही होना चाहिये जिसके पास काली कमाई है।
उत्तर प्रदेश की विकास योजनाओं को सपा बढ़ने नहीं दे रही। यूपी में सत्ता पाते ही हम दिखायेंगे कि विकास कैसा होता है। हर जगह यूपी के लोग हैं लेकिन किसी भी सरकार ने ऐसा नहीं किया कि उत्तर प्रदेश की जनता को अपने ही राज्य में रोजगार मिल जाये। भाजपा इस ओर तेजी से काम कर रही है।
24 मिनट के भाषण में शाह ने जनता के लिये सबसे ज्यादा बोला उन्होंने लोगों से कहा है कि देश बड़े बदलाव की ओर है। सभी सब्र के साथ इस बदलाव के साक्षी बनें, आना वाला कल सुनहरा है।