फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ambedkar statue damaged by mischievous elements in Kanpur Dehat

Kanpur Dehat: शरारती तत्वों ने क्षतिग्रस्त की अंबेडकर प्रतिमा, ग्रामीणों का हंगामा, नई मूर्ति की गई स्थापित

Thu, 02 Feb 2023 08:58 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 02 Feb 2023 08:58 PM IST
सार

झींझक थाना क्षेत्र में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। वहीं, सुबह घटना की जानकारी होने पर पहुंचे ग्रामीणों ने हंगामा कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने औरैया से मंगाकर नई प्रतिमा स्थापित कराई।

विज्ञापन
Ambedkar statue damaged by mischievous elements in Kanpur Dehat
दयापुरवा गांव के लगाई गई नई अंबेडकर प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर देहात के झींझक में मंगलपुर के दयापुरवा गांव में शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त कर दी। सूचना पाकर आसपास के लोग पहुंचे और शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग को लेकर हो हंगामा किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर औरैया से नई प्रतिमा मंगाकर स्थापित कराई।

विज्ञापन

इसके बाद जाकर मामला शांत हुआ। मिली जानकारी के अनुसार, दयापुरवा गांव निवासी किशन चंद्र की बेटी अंजू देवी की बारात बुधवार को रुरा के अंबियापुर से आई थी। बारात को गांव के अंबेडकर पार्क में रुकाया गया था। देर रात शरारती तत्वों ने अंबेडकर प्रतिमा को धक्का देकर गिरा दिया।
विज्ञापन

इससे प्रतिमा क्षतिग्रस्त हो गई। गुरुवार सुबह अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने सूचना पर आसपास के लोग पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीण शरारती तत्वों पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। इसी बीच सूचना पाकर थाना प्रभारी अमरेंद्र बहादुर सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

औरैया से मंगाकर लगाई नई प्रतिमा
उन्होंने औरैया जिले के मुरादगंज से नई अंबेडकर प्रतिमा मंगवाकर स्थापित करा दी। तब लोगों का गुस्सा शांत हुआ। थाना प्रभारी बताया कि खंडित प्रतिमा को हटवाकर नई प्रतिमा लगवा दी गई है। जांच कर शरारती तत्वों का पता लागाया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed