फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amaze crosses divider and hits another Alto, businessman and salesman killed

Kanpur News: अमेज ने डिवाइडर फांद दूसरी अल्टो को मारी टक्कर, व्यापारी व सेल्समैन की मौत

Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Tue, 24 Mar 2026 01:24 AM IST
विज्ञापन
Amaze crosses divider and hits another Alto, businessman and salesman killed
कानपुर देहात। कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंभी स्थित दूध फैक्टरी के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांद कर कानपुर की ओर जा रही कार से टकरा गई। हादसे में खाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे प्रयागराज निवासी चार लोग गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया। वहां डॉक्टर ने व्यापारी व सेल्समैन को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

प्रयागराज के मोहत्सिमगंज निवासी पान मसाला व्यापारी हिमांशू केसरवानी (37) पुत्र मुन्नालाल शुक्रवार को प्रीतमनगर धूमनगंज निवासी अपने साले श्रेष्ठ केसरवानी पुत्र रमेश चंद्र व ऊंचामंडी थाना मुठ्ठीगंज निवासी बिस्कुट कंपनी के सेल्समैन दोस्त रवि शर्मा (34) पुत्र लखनलाल शर्मा व उनके चचेरे भाई गौरव पुत्र पप्पू शर्मा के साथ कार से खाटू श्याम के दर्शन करने राजस्थान गए थे। घर लौटने के दौरान रविवार रात एक बजे के करीब अकबरपुर थाना क्षेत्र के कानपुर-इटावा हाईवे पर कुंभी स्थित दूध फैक्टरी के पास पहुंचने पर औरैया की ओर जाने वाली कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर फांदती हुई उनकी कार से टकरा गई। हादसे में चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं, दूसरी कार का चालक कार छोड़कर भाग निकला।
विज्ञापन

सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां डाॅक्टर ने उनको रवि शर्मा व हिमांशू केसरवानी को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल श्रेष्ठ व गौरव का उपचार किया गया। इधर हादसे के चलते हाईवे की औरैया जाने वाली लेन करीब आधा घंटे तक प्रभावित रही। अकबरपुर थानाध्यक्ष हरमीत सिंह ने बताया कि हादसे के बाद भाग निकले कार चालक की तलाश की जा रही है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटवा दिया गया है। शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया है। मामले में परिजन की तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..............................

घर आने के कुछ घंटे पहले आई मौत की खबर
- पोस्टमार्टम हाउस में सिसकते रहे परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर देहात। खाटू श्याम के दर्शन कर घर लौट रहे प्रयागराज के पान मसाला व्यापारी व सेल्समैन की मौत की जानकारी पर दोनों के परिजन मौके पर आ गए। शवों को देख परिजन सिसकते रहे, पान मसाला व्यवसायी के भाई ने बिलखते हुए कहा कि भैया ने सुबह तक घर आने की बात कही थी, भैया के घर पहुंचने की जगह उनकी मौत की खबर घर पहुंची।
कुंभी के पास हुए सड़क हादसे में मोहत्सिमगंज प्रयागराज निवासी पान मसाला व्यापारी हिमांशु केसरवानी व उनके दोस्त रवि शर्मा की मौत की जानकारी पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। यहां हिमांशु के भाई आलोक केसरवानी, सौरभ केसरवानी, शानू केसरवानी व रवि के परिवार के पियूष शर्मा, अंजनी शर्मा सिसकते रहे। आलोक ने बताया कि चारों लोग शुक्रवार सुबह घर से खाटू श्याम के दर्शन के लिए राजस्थान निकले थे। रविवार सुबह वह लोग राजस्थान से घर लौट रहे थे।

रात 11 बजे के करीब औरैया के पहले वह एक ढाबा पर रुके थे। इस दौरान भाई हिमांशू ने घर पर भी फोन किया था। बताया था कि वह चार बजे तक घर आ जाएंगे मगर रात दो बजे के करीब श्रेष्ठ के फोन से हादसा होने की जानकारी मिलती है। चारों लोग तय गति से आ रहे थे। उन्हें तो नींद भी नहीं आ रही थी दूसरी कार के चालक की लापरवाही से हुए हादसे ने उनके परिवार को जिंदगी भर का गम दे दिया। इधर हादसे की जानकारी पर हिमांशू की पत्नी प्रगति केसरवानी, बेटी दूर्वा, मां मीना अन्य परिजन बिलखते रहे। वहीं रवि के छोटे भाई राजू ने बताया कि भाई एक बिस्कुट कंपनी में सेल्समैन का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed