फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala Youth Chaupal event in kanpur, lok sabha election 2019

अमर उजाला ‘युवा चौपाल’: बोले छात्र- ऐसी सरकार चाहिए जो भ्रष्टाचार मिटाए, नौकरी दिलाए

Thu, 14 Mar 2019 11:54 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 14 Mar 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Youth Chaupal event in kanpur, lok sabha election 2019
अमर उजाला युवा चौपाल कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
नेता ऐसा होना चाहिए जो हर सुख-दुख में हमारे साथ खड़ा हो। हमारी समस्याओं को सुनकर निस्तारण कराए। जो कानपुर के साथ देश के बारे में भी सोचे। यह बातें बुधवार को कानपुर स्थित छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज में आयोजित अमर उजाला व जिला प्रशासन की ओर से ‘युवा चौपाल’ में छात्र-छात्राओं ने कही। 400 से अधिक छात्र-छात्राओं में 90 प्रतिशत ऐसे थे जो पहली बार वोट डालेंगे।
विज्ञापन


छात्रों ने कहा कि ऐसी सरकार बननी चाहिए जो देश को भ्रष्टाचार से मुक्त रखे। हर नौकरी, परीक्षाओं में घूस बंद होनी चाहिए। निष्पक्षता से नौकरी मिलनी चाहिए। कुछ छात्रों ने कहा कि आरक्षण का आधार आर्थिक होना चाहिए। कमजोर वर्ग को आर्थिक तौर पर मजबूत बनाना चाहिए। इस दौरान विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. विनोद कुमार सिंह, इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ साइंसेज के प्रभारी डॉ. प्रवीण कटियार, डॉ. सिधांशु राय, डॉ. विवेक सचान, डॉ. संदीप सिंह, डॉ. आरपी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इन छात्रों ने भी रखे अपने विचार
सौरभ पटेल, अनिल चौधरी, सुशील कुमार, साक्षी श्रीवास्तव, श्वेता, गौरव, अभिषेक कुमार यादव, नंदलाल राम आदि छात्रों ने भी अपने-अपने विचार रखे।

छात्रों के बोल
कानपुर में सफाई की व्यवस्था बेहद खराब है। सालों से हम सभी ट्रैफिक की समस्या से जूझ रहे हैं। अब हम सभी ऐसा नेता चुनेंगे जो हमारी इन समस्याओं को दूर करे न कि भाषण दें।- आयुषी श्रीवास्तव, छात्रा

आपराधिक मुकदमे जिन नेताओं पर हो उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए। ऐसे दागी नेताओं को चुनाव न लड़ने दिया जाए तभी देश का विकास सकारात्मक दिशा में होगा। - शोभित शुक्ला, छात्र

हमें ऐसा नेता चाहिए जो हमारी समस्याएं सुनें। स्टूडेंट्स की आवाज बने और शहर का सही विकास करे।- शिव यादव, छात्र

इंसानियत को समझने वाला नेता चाहिए। अक्सर चुनाव के बाद जीतने वाला प्रत्याशी गायब हो जाता है। कई-कई महीने उससे आम लोग नहीं मिल पाते हैं। ऐसे नेताओं का बहिष्कार होना चाहिए।- आयुषी, छात्रा

भ्रष्टाचार से मुक्ति दिलाने वाला और युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार उत्पन्न करने वाला नेता चाहिए। - शंकर चक्रवर्ती, छात्र

हमारा नेता देश के बारे में सोचे न कि खुद के। आम लोगों के लिए काम करने वाला नेता ही सही प्रतिनिधि होगा। - दिव्या मोघे, छात्रा

सरकारी नियुक्तियों से भ्रष्टाचार खत्म करने वाला नेता चाहिए। जो खुद तो घूस से दूर रहे ही साथ में ऐसे लोगों पर कार्रवाई करवाए। - रिषिका मिश्रा, छात्रा
विज्ञापन

कानपुर को अपना समझे और यहां रहने वालों को अपना परिवार। ऐसा ही नेता सही मायने में हम लोगों की समस्याएं दूर कर सकता है। - ईशू, छात्रा

आरक्षण खत्म होना चाहिए। सभी वर्ग को एक समान देखने वाला नेता चाहिए न कि लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटने वाला। - शीतल रस्तोगी, छात्रा

सरकार में ऐसे लोग होने चाहिए जो ईमानदार हों। सरकारी नौकरियों से भ्रष्टाचार खत्म करें। आरक्षण को आर्थिक आधार पर लागू करें। - अंजली रघुवंशी, छात्रा

नेता हर बार शहर में मेट्रो चलाने के लिए दावे करते हैं लेकिन हकीकत अलग होती है। इसलिए इस बार हम ऐसा नेता चुनेंगे जो हमें वाकई में मेट्रो की व्यवस्था दे न कि सड़कों पर गड्डे। - अभिषेक द्विवेदी, छात्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed