फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Amar Ujala Divyaang Mela, Disabled camp in Chitrakoot today, physical test will be conducted then certificates

Amar Ujala Divyaang Mela: चित्रकूट में दिव्यांग शिविर आज, शारीरिक परीक्षण होगा...फिर बनाए जाएंगे प्रमाणपत्र

Sat, 30 Dec 2023 09:50 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sat, 30 Dec 2023 09:50 AM IST
सार

Chitrakoot News: राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में दिव्यांग आंकलन शिविर आयोजित किया गया है। इसमें एलिम्को की टीमें दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाएंगी।

विज्ञापन
Amar Ujala Divyaang Mela, Disabled camp in Chitrakoot today, physical test will be conducted then certificates
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में अमर उजाला, एलिम्को और केडीएमए की पहल पर केंद्र सरकार की ओर से कर्वी के मिशन रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में शनिवार को दिव्यांग आंकलन शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए एलिम्को की टीमें आ गई हैं। इसमें दिव्यांगों का परीक्षण कर प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे।

विज्ञापन

कार्यक्रम में सांसद आर के सिंह पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, मानिकपुर विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, सपा विधायक अनिल प्रधान, नगर पालिका अध्यक्ष नरेंद्र गुप्ता सहित डीएम अभिषेक आनंद, सीडीओ अमृत पाल कौर, बीएसए लव प्रकाश यादव, दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी प्रतिभा पाल मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

साथ ही, डीआईओएस संतोष कुमार मिश्रा, जीजीआईसी प्रधानाचार्य विनीता वर्मा सोनी, भारत उदय सेवा संस्था के आशीष रघुवंशी सहित अन्य अधिकारी भी रहेंगे। शिविर में डॉक्टरों की छह सदस्यीय टीम मौजूद रहेंगी, जो शारीरिक रूप से अक्षम लोगों की जांच करेगी। जिन लोगों के दिव्यांग प्रमाणपत्र नहीं बने हैं, प्रमाणपत्र बनाए जाएंगे। दिव्यांग प्रमाण पत्र के लिए वेबसाइट पर पंजीकरण करवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये दस्तावेज साथ लाएं
आधार कार्ड, एक कलर फोटो पासपोर्ट साइज, दिव्यांग प्रमाण पत्र, यूपी आई कार्ड, आय प्रमाण पत्र सभी स्रोतों से आए 22500 रुपये प्रतिमाह से कम हो।

ऐसे पहुंचे जीजीआईसी
जिला मुख्यालय कर्वी में धनुष तिराहे से लगभग 300 मीटर की दूरी पर एलआईसी भवन के पास जिला पंचायत कार्यालय के बगल में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज (जीजीआईसी) स्थित है। यहां तक पहुंचने के लिए पैदल, रिक्शा व अन्य वाहन के साधन से आसानी से पहुंच सकते हैं। इसी प्रकार रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड से सीधे ई रिक्शा या टेंपो से एलआईसी भवन के मोड़ पर आकर कॉलेज पहुंच सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed