फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Amar Ujala competition: After receiving the award, Little Master of news said Thank you for improving Hindi

अमर उजाला की प्रतियोगिता: पुरस्कार पाकर खबरों के लिटिल मास्टर बोले- हिंदी सुधरवाने के लिए धन्यवाद

Tue, 16 Jul 2024 11:07 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 16 Jul 2024 11:07 PM IST
सार

अमर उजाला की ‘खबरों के लिटिल मास्टर’ प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण समारोह कमलानगर स्थित गौर हरि सिंहानिया सभागार में हुआ। अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय ने विजेताओं को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र सौंपे।

विज्ञापन
Amar Ujala competition: After receiving the award, Little Master of news said Thank you for improving Hindi
‘खबरों के लिटिल मास्टर’ प्रतियोगिता के विजेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमर उजाला की ‘खबरों के लिटिल मास्टर’ प्रतियोगिता में शामिल होकर जहां हिंदी सुधारने का मौका मिला, वहीं कानपुर के बारे में रोचक जानकारियां भी मिलीं। ये कहना है उन विजेता बच्चों का जिन्होंने इस प्रतियोगिता में नियमित रूप से भाग लिया और 25 दिन तक रोजाना प्रकाशित होने वाले विशेष कॉलम की खबर को पढ़ने के बाद लिखकर भेजा। इन सभी 51 विजेताओं को मंगलवार को कमलानगर स्थित गौर हरि सिंहानिया सभागार में अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय ने पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


गर्मी की छुट्टियों में इस बार कक्षा छह से नौ तक के छात्रों की लेखन क्षमता को सुधारने व शहर से जुड़ी जानकारी बढ़ाने के लिए अमर उजाला ने 21 मई से 20 जून तक ‘खबरों के लिटिल मास्टर’ प्रतियोगिता चलाई थी। इसके बाद 29 जून को फजलगंज स्थित अमर उजाला कार्यालय में ऑनलाइन मेगा ड्रा के माध्यम से एडीएम सिटी राजेश कुमार ने विजेताओं के नाम निकाले थे। मंगलवार को इन्हीं विजेताओं को दो टैबलेट, चार साइकिल, दस स्मार्टवॉच, 15 मल्टी मीडिया हेडफोन और 20 लंच बॉक्स उपहार में भेंट किए गए।
विज्ञापन


बच्चों से पूछे सवाल, सही जवाब पर मिले उपहार
कार्यक्रम के दौरान बच्चों से प्रतियोगिता के तहत प्रकाशित खबरों से जुड़े सवाल पूछे गए। इनका सही जवाब देने वाले बच्चों को अलग से उपहार भेंट किए गए। बच्चों ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के माध्यम से काफी अच्छी जानकारियां हासिल की हैं। अभिभावकों ने भी प्रतियोगिता की तारीफ की। बोले, इसमें भाग लेने का सबसे अच्छा फायदा यह हुआ कि बच्चा अखबार पढ़ने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखबार पढ़ने की आदत डालें
मुख्य अतिथि अपर श्रमायुक्त सौम्या पांडेय ने कार्यक्रम में बच्चों से कहा कि अखबार रोजाना पढ़ना चाहिए। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा और उन्हें देश दुनिया और अपने आसपास घटने वाली घटनाओं के बारे में पता चलता रहेगा। मातृभाषा का सम्मान करते हुए सही लेखन और उच्चारण का भी ध्यान रखना चाहिए।

इन 51 विजेताओं को मिले उपहार

दो टैबलेट विजेता
अभिषेक बाजपेयी कक्षा सात, पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय ओईएफ
नव्या शुक्ला कक्षा छह, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहरनगर

चार साइकिल विजेता
पारस मिश्रा कक्षा आठ, हरमिलाप मिशन स्कूल
आराध्य शर्मा कक्षा सात, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
चिराग सिंह कक्षा सात, केआर एजुकेशन सेंटर
अलशिफा कक्षा आठ, लोहिया अकादमी इंटरनेशनल स्कूल जहांगीराबाद

दस स्मार्ट वॉच विजेता
मिशिका शर्मा कक्षा छह, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप शिक्षा केंद्र किदवईनगर
शिवम प्रजापति कक्षा नौ, आरएस शिक्षा केंद्र इंटर कॉलेज
अग्रिमा पटेल कक्षा छह, सर पदमपत सिंहानिया शिक्षा केंद्र
प्रिया सोनी कक्षा आठ, स्कॉलर्स प्ले वे स्कूल रतनलालनगर
शुभी दिवाकर कक्षा आठ, सीएचएस शिक्षा केंद्र एस-2 तात्या टोपेनगर
विजयलक्ष्मी गुप्ता कक्षा नौ, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप शिक्षा केंद्र
निष्ठा गुप्ता कक्षा सात, मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
अक्षिता माहेश्वरी कक्षा सात, वीरेंद्र स्वरूप शिक्षा केंद्र पनकी
देवेश दीक्षित कक्षा आठ, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप शिक्षा केंद्र पनकी
उत्कर्ष तुलसियानी कक्षा छह, सर पदमपत सिंहानिया शिक्षा केंद्र

15 मल्टीमीडिया हेडफोन विजेता
जसराज सिंह कक्षा आठ, श्री सनातन धर्म शिक्षा केंद्र
रितिका तिवारी कक्षा आठ, एनएलके वेंडी स्कूल
समृद्धि पाल कक्षा छह, डॉ. वीरेंद्र स्वरूप शिक्षा केंद्र पनकी
शुभांशी कक्षा नौ, मरियमपुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल
आर्यन पाल कक्षा नौ, एनएलके अकादमी
कृष्ण प्रताप सिंह कक्षा आठ, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
गौतम गुप्ता कक्षा छह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
कृति मिश्रा कक्षा नौ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज कानपुर
अन्विता शर्मा कक्षा आठ, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
गुंजन जायसवाल कक्षा नौ, शत्रुघ्न सिंह बालिका इंटर कॉलेज
पीहू कनौजिया कक्षा नौ, जय नारायण विद्या मंदिर इंटर कॉलेज विकासनगर
श्रीश शुक्ला कक्षा सात, सेंट एलॉयसियस हाईस्कूल, कैंट, कानपुर
आकाशी सिंह कक्षा सात, स्टेपिंग स्टोंस इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदनगर
आराध्या द्विवेदी कक्षा छह, हरमिलाप मिशन स्कूल
अर्पिता दुबे कक्षा आठ, हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल

20 लंच बॉक्स विजेता
अत्री शुक्ला कक्षा छह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
श्रेया यादव कक्षा छह, डीपीएस कल्याणपुर कानपुर
चैतन्य सिंह कक्षा नौ, जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल
लाइसा रेलवानी कक्षा आठ, सर पदमपत सिंहानिया एजुकेशन सेंटर
प्रखर पाठक कक्षा आठ, ज्ञान निकेतन हाईस्कूल
प्रतीक सिंह कक्षा आठ, कैम्ब्रिज स्कूल, बर्रा
रौनक निषाद कक्षा नौ, दुर्गावती दुर्गा प्रसाद सनातन धर्म गर्ल्स इंटर कॉलेज
शिमरप्रीत अरोड़ा कक्षा छह, एलन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी
वेदिका मिश्रा कक्षा आठ, परितोष एजुकेशन सेंटर
अक्षत शर्मा कक्षा नौ, आरएस पब्लिक स्कूल बर्रा 2
अक्षय गुप्ता कक्षा छह, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज जवाहरनगर
ध्रुव नारायण द्विवेदी कक्षा आठ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन
प्रभु अस्थाना कक्षा नौ, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
रुद्रांश शुक्ला कक्षा छह, बीएनएसडी शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज बेनाझाबर
शुभम गुप्ता कक्षा आठ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज न्यू आजाद नगर
सार्थक मिश्रा कक्षा नौ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
यश सैनी कक्षा नौ, ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज
दुर्गेश त्रिपाठी कक्षा नौ, एलन हाउस पब्लिक स्कूल पनकी
समृद्ध चौरसिया कक्षा आठ, जीएनके सरस्वती शिशु मंदिर जूनियर हाईस्कूल
स्वरित अवस्थी कक्षा आठ, केडीएमए अकादमी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed