{"_id":"5d2ab4128ebc3e6d250dafe8","slug":"amar-ujala-campaign-effect-task-force-to-free-ponds-from-the-occupation","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला के अभियान का असर, तालाबों को कब्जों से मुक्त कराएगी टास्क फोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला के अभियान का असर, तालाबों को कब्जों से मुक्त कराएगी टास्क फोर्स
Sun, 14 Jul 2019 10:19 AM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 14 Jul 2019 10:19 AM IST
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री सुरेशा खन्ना
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने शनिवार को कानपुर दौरे के दौरान कहा कि तालाबों पर हुए अवैध कब्जों को हटाने के लिए नगर निगम टास्क फोर्स अगले महीने से अभियान चलाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अरबों रुपये की सीवेज, पेयजल परियोजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने की तैयारी है।
विज्ञापन
इसके लिए विधिवत योजना बनाकर काम किया जाएगा। अतिक्रमण विरोधी अभियान नेताओं के सहयोग से चलाया जाएगा। सड़कें गड्ढामुक्त होंगी। आवारा पशुओं के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
नगर निगम मुख्यालय में शनिवार को समीक्षा बैठक के बाद नगर विकास, शहरी समग्र विकास तथा गरीबी उन्मूलन मंत्री सुरेश खन्ना ने पत्रकारों से कहा कि भूगर्भ जल का स्तर बढ़ाने के लिए रिचार्जिंग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
वाटर रिचार्जिंग के प्राकृतिक स्रोत तालाबों को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए नगर निगम टास्क फोर्स अगले महीने से विशेष अभियान चलाएगी।
बता दें कि तालाबों को कब्जों से मुक्त कराने के लिए अमर उजाला की ओर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही इस संबंध में खबरें भी प्रकाशित की जा रही हैं।