{"_id":"5bc72c82bdec226933276a33","slug":"amar-singh-targets-mayawati-and-mulayam-singh-yadav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गठनबंधन पर 'अमर वार', 'मुलायम फुटबॉल, मायावती भाजपा की प्रोडक्ट' क्या वो घटना को भूल पाएंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गठनबंधन पर 'अमर वार', 'मुलायम फुटबॉल, मायावती भाजपा की प्रोडक्ट' क्या वो घटना को भूल पाएंगी
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Thu, 18 Oct 2018 07:15 AM IST
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती, अमर सिंह, मुलायम सिंह यादव,
दिल्ली से लखनऊ जाते समय उत्तर प्रदेश के जनपद कन्नौज में शहर के पर्यटक आवास के सामने जीटी रोड पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए अमर सिंह ने मुलायम सिंह और मायावती पर तंज कसे। इस दौरान उन्होने कहा कि मायावती भाजपा की प्रोडक्ट हैं और भाजपा ने ही उन्हें बनाया है। इतना ही नहीं अमर सिंह ने कहा कि भाजपा ने उन्हें आगे बढ़ाया और वह खुद पीछे रही। तभी तो एक समय वह गुजरात तक भाजपा का प्रचार करने गईं और मुसलमानों को कट्टरपंथी तक कहा। अमर सिंह बोले, ईश्वर करे मायावती का हृदय परिवर्तन हो और वह फिर से प्रधानमंत्री मोदी की शरण में जाएं।
विज्ञापन
Trending Videos
मायावती राजनीति की जोगिनी बन गईं
अमर सिंह
- फोटो : अमर उजाला
अमर सिंह ने कहा कि मुलायम सिंह यादव तो फुटबॉल बने हुए हैं। कभी अखिलेश तो कभी शिवपाल के कार्यक्रम में पहुंच जाते हैं। अभी तय नहीं है कि वह किसके पाले में जाते हैं। अमर सिंह ने कहा कि यदि वह अखिलेश के पाले में जाते हैं तो क्या मायावती विधानसभा में हुई घटना को भूल पाएंगी। मायावती ने तो दिखा दिया है कि किस तरह छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का हाथ पकड़ते-पकड़ते उन्होंने जोगी का हाथ थाम लिया और राजनीति की जोगिनी बन गईं। इसी तरह हरियाणा में वह चौटाला के साथ चली गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह निकाले जा चुके हैं- अमर सिंह
अमर सिंह
अमर सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी से मुलायम सिंह निकाले जा चुके हैं। पार्टी की रीढ़ कह जाने वाले शिवपाल भी मजबूती से अलग स्थापित हो रहे हैं। हम लोग जो शुरु से पार्टी से जुड़े रहे उन्हें भुला दिया गया। अखिलेश का नाम लिए बगैर कहा कि वह धर्मपिता शिवपाल और मां की तरह देखभाल करने वाली शिवपाल की पत्नी से समझौता नहीं करेंगे लेकिन मायावती से समझौता कर लेंगे। उन्होंने डिंपल यादव पर शब्द बाण चलाए। इस दौरान पूर्व मंत्री सतीश पाल और उनके समर्थकों ने अमर सिंह का जोरदार स्वागत किया।