फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   alumni student's scatter incinerate

यूपीटीटीआई के पूर्व छात्रों ने बिखेरा जलवा

Sat, 28 Jan 2017 02:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 28 Jan 2017 02:41 PM IST
विज्ञापन
 alumni student's scatter incinerate
यूपीटीटीआई में कार्यक्रम - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश वस्त्र एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (यूपीटीटीआई) में शुक्रवार को दो दिवसीय टेक्निकल फेस्ट टेक्सअप और पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व छात्रों ने जमकर धमाल किया। उन्होंने संस्थान को आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

संस्थान के 1987 बैच के 20 वर्ष पूरे होने और 1982 बैच के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र एवं आईआईटी दिल्ली के प्रो. एसएम इश्तियाक, डायरेक्टर डॉ. डीबी शाक्यवार और प्रो. सीबी गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रो. एसएम इश्तियाक यूपीटीटीआई में बन रहे इनोवेशन सेंटर के सलाहकार हैं। उन्होंने भरोसा दिया कि आईआईटी दिल्ली का टेक्सटाइल डिपार्टमेंट संस्थान के स्टूडेंटों की रिसर्च और ग्रोथ के लिए मदद करेगा। प्रो. सीबी गुप्ता ने कहा कि संस्थान के साथ इंडस्ट्रियों का टाइअप कराकर ट्रेनिंग कराएंगे। 1987 बैच के कोऑर्डिनेटर रामकृपाल शर्मा, आशुतोष सत्संगी ने संस्थान की मदद का आश्वासन दिया। निदेशक डॉ. डीबी शाक्यवार ने सभी की पहल को सराहा।
विज्ञापन

 संस्थान की ओर से टेक्सअप में पोस्टर प्रेजेंटेशन, विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली, वॉल पेंटिंग, कवि सम्मेलन, फैशन-शो आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें एचबीटीयू, एआईटीएच, एमपीआईसी, एलेन हाउस, केआईटी, यूआईईटी आदि संस्थानों के स्टूडेंटों ने हिस्सा लिया। बेहतरीन प्रदर्शन पर पुरस्कार दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कवि सम्मेलन की पंक्तियों ने यादें की ताजा
शाम को एचबीटीयू के कुलपति प्रो. एमजेड खान ने कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि डॉ. प्रदीप दीक्षित, डॉ. अनसार कंबरी, अलका मिश्रा, प्रमोद तिवारी, मुकेश श्रीवास्तव, केडी शर्मा हाहाकारी आदि ने पूर्व छात्रों के प्रेम और दोस्ती के अलावा हास्य, व्यंग्य पर कविताएं सुनाईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed