फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allotment of 144 units in flattened factory, machines started being installed

Kanpur News: फ्लैटेड फैक्टी में 144 इकाइयों का आवंटन, लगने लगीं मशीनें

Sat, 18 Apr 2026 01:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Allotment of 144 units in flattened factory, machines started being installed
कानपुर। शहर के दादानगर में बनकर तैयार हुई पहली फ्लैटेड फैक्टरी में अगले चार से पांच महीने में उत्पादन शुरू हो जाएगा। 144 इकाइयों का आवंटन पूरा हो गया है। इकाई लेने वाले उद्यमियों ने मशीनों को लगाना भी शुरू कर दिया है। यहां पर व्हाइट गुड्स इकाइयों का भी संचालन किया जाएगा। सबसे पहले गम (कैंडी) से बनने वाले खाद्य इकाइयों की शुरुआत हो सकती है।
विज्ञापन

फ्लैटेड फैक्टरी में 38.19 करोड़ रुपये से भूतल के अलावा चार मंजिला इमारत बनाई गई है। कुल 150 इकाइयां लगाई जा सकेंगी। इसमें से 144 इकाइयों का आवंटन पूरा हो गया है। कुछ इकाई संचालक ने मशीनें लगानी भी शुरू कर दी हैं। यहां पर टेक्सटाइल, होजरी, रेडीमेड की इकाइयों का सबसे ज्यादा काम होगा। यूपीएसआईसी के अधीक्षण अभियंता प्रभात कुमार बाजपेई ने बताया कि 144 इकाइयों का आवंटन हो चुका है। कुछ इकाइयों के संचालकों ने कब्जा लेकर काम भी शुरू करने की तैयारी कर ली है। व्हाइट गुड्स इकाइयों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस श्रेणी की इकाई भी लगाई जा सकेंगी। अगले चार से पांच महीने में उत्पादन शुरू हो जाएगा। फैक्टरी के उद्घाटन के लिए शासन को पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed