फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alligator seen in Yamuna, forest department team alerted the villagers

यमुना में दिखा घड़ियाल, वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को किया सतर्क

Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:15 AM IST
विज्ञापन
Alligator seen in Yamuna, forest department team alerted the villagers
बेहमई गांव के पास यमुना नदी में तैरता घड़ियाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
राजपुर। सिकंदरा क्षेत्र के बेहमई गांव के पास यमुना नदी में घड़ियाल दिखने से ग्रामीणों में दहशत है। जानकारी पर वन विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर निगरानी शुरू की है। नदी के आसपास बसे गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।
विज्ञापन

यमुना नदी में बेहमई गांव के पास खुर्जाघाट श्रद्धालुओं का महत्वपूर्ण स्नान घाट है। बुधवार को घाट के पास ही दस फुट से अधिक लंबा घड़ियाल दिखा। ये देख घाट पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में चर्चा गांवों तक पहुंच गई।
विज्ञापन

इससे कई गांवों के ग्रामीण एकत्र हो गए। बेहमई गांव के किनारे यमुना नदी पर पीपा पुल भी बना है। इससे जालौन के लिए लोग आवागमन करते हैं। सैकड़ों लोग नाव के जरिए भी नदी पार करते हैं। बेहमई गांव के बाबू सिंह, खिल्लन सिंह, रोनू सिंह ने बताया कि स्नान के दौरान घाट किनारे अचानक बड़ा घड़ियाल दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर वन विभाग के अफसरों को फोन कर सूचना दी गई। गांव पहुंची टीम ने घड़ियाल को पड़ने के लिए निगरानी शुरू कर दी है। इसके साथ ही लोगों को नदी किनारे न जाने के लिए मुनादी कराकर सतर्क किया है।

वन दरोगा के नेतृत्व में एक टीम गांव भेजी गई है। घड़ियाल काफी बड़ा होने से ग्रामीणों को सतर्क किया गया है कि नदी के पास जाने से बचें। साथ ही मवेशियों को पानी पिलाने के लिए न लेे जाएं। वहां विभाग की टीम लगातार निगरानी कर रही है। - एके द्विवेदी, डीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed