फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alliance leaders have started opposing the country: Prakash

देश का विरोध करने लगे हैं गठबंधन के नेता : प्रकाश

Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Alliance leaders have started opposing the country: Prakash
कानपुर। भाजपा के पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल ने शुक्रवार को कहा कि इंडी गठबंधन के नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश का विरोध करने लगे हैं। राहुल गांधी विदेश जाकर भारत की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। अखिलेश यादव पीडीए के नाम पर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। जनता अब इनके छलावे को अच्छी तरह समझ चुकी है।
विज्ञापन



प्रकाश पाल ने नौबस्ता स्थित भाजपा के क्षेत्रीय कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में प्रदेश अराजकता, दंगों और सांप्रदायिक हिंसा का गवाह रहा है। वर्ष 2012 से 2017 तक पिछड़ों, दलितों और अगड़ों के साथ अन्याय और अत्याचार किया गया। राहुल गांधी को लेकर उन्होंने कहा कि राहुल गांधी स्वयं को हिंदू और ब्राह्मण बताने का प्रयास करते हैं। कोट के ऊपर जनेऊ धारण कर राजनीति करते हैं। उनका हिंदुत्व केवल चुनावी अवसरों तक सीमित है और वह नकली हिंदू हैं।
विज्ञापन


भाजपा पिछड़ा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए प्रकाश पाल ने कहा कि प्रदेश की लगभग 55 प्रतिशत आबादी पिछड़े समाज की है। बैठक की अध्यक्षता भाजपा पिछड़ा मोर्चा कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के अध्यक्ष मनोज राजपूत ने की और संचालन क्षेत्रीय महामंत्री विनय वर्मा ने किया। अमित प्रजापति, जय प्रकाश कुशवाहा, बाबा बालक दास, विजय गुप्ता, गणेश यादव, रमेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed