फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   allegations of rape imposed on each others husbands

एक दूसरे के पतियों पर लगाया रेप का आरोप 

Wed, 08 Mar 2017 12:04 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Wed, 08 Mar 2017 12:04 AM IST
सार

पुलिस ने दोनों के पतियों को हिरासत में लेकर थाने में बैठाया

विज्ञापन
allegations of rape imposed on each others husbands
डेमो पिक

विस्तार

हमीरपुर के भरुआ सुमेरपुर थानाक्षेत्र के एक गांव की दो महिलाओं ने एक दूसरे के पति पर रेप का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों के पतियों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


थानाक्षेत्र की एक गांव की महिला ने सुबह थाने में आकर पुलिस को बताया कि 28 फरवरी को सुबह करीब चार बजे जब वह शौच करके खेतों की तरफ से लौट रही थी। तभी शिवसिंह निषाद ने उसे दबोच लिया और घर के अंदर ले जाकर रेप किया। पुलिस ने इस आरोपी को पकड़कर थाने में बैठा लिया। उसके बाद शिवसिंह की पत्नी थाने में तहरीर लेकर आई और कहा कि गांव के मनोज कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन


जिस पर पुलिस ने इस आरोपी को भी हिरासत में लेकर थाने में बैठा लिया। मनोज का आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ रेप करने वाला आरोपी मुकदमा न लिखाने का दबाव बना रहा था। जब उसकी पत्नी नहीं मानी तो उसे झूठा फंसाने के लिए आरोपी की पत्नी ने झूठी तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने के एसएसआई विनय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। थानाध्यक्ष मुख्यालय मीटिंग में गए हुए है। उनके आने के बाद ही कुछ निर्णय लिया जाएगा। फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में है और पीड़ित महिलाएं भी थाने में मौजूद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed