फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Allegation of pressuring the Sub-Inspector for a settlement.

Kanpur News: दरोगा पर समझौते का दबाव बनाने का आरोप

Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Allegation of pressuring the Sub-Inspector for a settlement.
कानपुर। मसवानपुर के आदर्शनगर में पड़ोसी के हमले से घायल हुए युवक ने रावतपुर थाने के दरोगा पर जबरन समझौता करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। पुलिस आयुक्त से गुहार लगाने के बाद थाने में चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। संतोष राजपूत के मुताबिक पड़ोस में रहने वाला महेंद्र प्रताप सिंह नशे में आए दिन विवाद करता है। पुलिस सहायता केंद्र मसवानपुर में कई बार शिकायत की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। बीते 19 जून को महेंद्र उसके बेटे व अन्य लोगों ने महेंद्र, उनके रिश्तेदार सुनील व बहू आरती पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है थाने में शिकायत की तो मौके पर पहुंची पुलिस ने मेडिकल कराया। हालांकि, उल्टा महेंद्र और उनके परिजनों पर ही रिपोर्ट दर्ज कर दी। अब दरोगा आकाश समझौता करने का दबाव बना रहा है। रावतपुर एसओ कमलेश राय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed