{"_id":"5ca4e972bdec2213f801711d","slug":"allegation-of-physical-mental-and-economic-exploitation-on-land-protection-department-colleagues","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महिला कर्मचारी का सहकर्मियों पर शारीरिक-मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप, सीएम को भेजा ये पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कर्मचारी का सहकर्मियों पर शारीरिक-मानसिक और आर्थिक शोषण करने का आरोप, सीएम को भेजा ये पत्र
Wed, 03 Apr 2019 10:42 PM IST
प्रशांत कुमार
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Wed, 03 Apr 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के औरैया जिले में भूमि संरक्षण विभाग की महिला कर्मचारी ने सहकर्मियों पर शारीरिक, मानसिक व आर्थिक शोषण करने का आरोप लगाया है। उसने जिले के आला अफसरों के साथ मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजकर जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
ग्रेटर शारदा सहायक सभादेश क्षेत्र विकास प्रो.23 सी गोखले मार्ग लखनऊ स्थित भूमि संरक्षण विभाग के अध्यक्ष को भेजे शिकायती पत्र में युवती ने आरोप लगाया कि उसके विभाग के कर्मियों द्वारा पिछले कई महीनों से षड्यंत्र के तहत (जैसे सैर सपाटा, डिनर , सारी खुशियां देना, शॉपिंग इत्यादि) प्रलोभन देकर शारीरिक, मानसिक एवं आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
बताया कि हद तो तब हो गई जब अधिकारी की गैर मौजूदगी में आवंटित किए गए क्षेत्र में बनवाए गए तालाब में लगे पाइपों के बिल के लिए कार्यालय पहुंची तो वहां मौजूद कर्मियों ने उसे पकड़ लिया और जबरन खींचतान करने लगे। इस पर वह घबराकर चिल्लाते हुए वहां से भागी।

पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे दिया गया
उसने शिकायती पत्र में बताया कि वह इस घटना से अत्यंत सदमे में हैं। इस बाबत उसने डीएम अभिषेक सिंह मीणा व एसपी हरीश चंदर को भी घटना की तहरीर देने के साथ ही मुख्यमंत्री को भी शिकायती पत्र भेजा है। पीड़ित ने विभागीय उच्चाधिकारियों से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है, जिससे वह विभाग में निडरता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।
जिलाधिकारी अभिषेक सिंह मीणा ने बताया कि भूमि संरक्षण विभाग में कार्यरत एक युवती की ओर से एक शिकायती पत्र दिया गया है। जिसमें विभागीय कर्मियों पर कई आरोप लगाए गए हैं। इस प्रकरण की जांच के लिए पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र दे दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने पर उसकी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।