फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   All rivers of Uttar Pradesh will be pollution free

यूपी की सभी नदियां की जाएंगी प्रदूषण मुक्त, ये है एनजीटी की तैयारी

Wed, 29 May 2019 06:18 PM IST
शिखा पांडेय पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर
पंकज प्रसून, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 29 May 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
All rivers of Uttar Pradesh will be pollution free
गंगा में प्रदूषण (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

कानपुर में गंगा के बाद अब प्रदेश भर की नदियों के जल की गुणवत्ता बेहतर करने का अभियान प्रदेश स्तर पर शुरू हो गया है। नेशनल ग्रीन ट्रिब्युनल (एनजीटी) के आदेश पर यह काम उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर रहा है। यह काम कई स्तर पर होगा। सबसे पहले नदियों और उसमें गिरने वाले नालों की गूगल मैपिंग की जा रही है। दो महीने के अंतराल में इसकी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जानी है।

विज्ञापन


प्रदेश से होकर बहने वाली गंगा, यमुना, घाघरा और सरयू को मिलाकर छोटी, बड़ी सभी नदियों की संख्या 31 है। इन नदियों के किनारे कितनी औद्योगिक इकाइयां हैं, कितने नाले इन नदियों में गिरते हैं। इसके साथ ही इन नदियों के पानी की गुणवत्ता कैसी है, इसका भी परीक्षण शुरू हो चुका है।
विज्ञापन


एनजीटी के आदेश के अनुसार इन नदियों को गंगा जल की तरह ही प्रदूषण मुक्त करने की योजना है। इसके साथ ही इन नदियों के किनारों को विकसित करने की योजना भी आगे बनाई जाएगी। एक महीने पहले एनजीटी की तरफ से उप्र पीसीबी को यह आदेश दिया गया था। इसके लिए संबंधित विभागों के अनुसार काम का बंटवारा भी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अकेले गंगा में गिर रहे थे 1100 नाले

नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) की तरफ से गंगा को प्रदूषण मुक्त करने के अभियान की शुरुआत से पहले तक गंगा में छोटे-बड़े 1100 नाले गिर रहे थे। कानपुर में इसमें काफी सुधार आया है। बाकी जगहों पर गंगा में गिरने वाले नालों को रोकने की प्रक्रिया एनएमसीजी की तरफ से चल रही है। 

 यूपी की नदियों को लेकर यह है एनजीटी का प्लान

- सभी नदियों के जल की गुणवत्ता उसमें रहने वाले जलीय जंतुओं के लिए बेहतर बनाना है। 
- इन नदियों में सीवरेज और औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले हानिकारक केमिकल जाने से रोकना है। 
- नदियों के किनारे की जमीनों को उपजाऊ बनाने और उनको व्यावसायिक खेती में प्रयोग लायक बनाना है। 
- शहरी क्षेत्र में नदियों के किनारे पाथ वे और घाट बनाकर उसे सुंदर बनाना है। 

प्रदेश की नदियों का जल गुणवत्तापरक बनाने के लिए एनजीटी की बड़ी योजना है। एनजीटी के आदेश पर यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने प्रदेश भर की नदियों का डेटा कलेक्ट करना शुरू कर दिया है। इसमें गिरने वाले नालों की गूगल मैपिंग भी चल रही है। जल्द ही इसकी रिपोर्ट एनजीटी को सौंपी जाएगी।
- कुलदीप मिश्र मुख्य पर्यावरण अधिकारी यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed