फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Aligarh, Gorakhpur, Agra and Azamgarh in quarter finals

Kanpur News: अलीगढ़, गोरखपुर, आगरा और आजमगढ़ क्वार्टर फाइनल में

Fri, 10 Jan 2025 12:25 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jan 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Aligarh, Gorakhpur, Agra and Azamgarh in quarter finals
कानपुर। खेल निदेशालय यूपी की ओर से सीनियर महिला अंतर मंडलीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता के चौथे दिन गुरुवार को चार मुकाबले खेले गए। इसमें अलीगढ़, गोरखपुर, आगरा और आजमगढ़ ने अपने-अपने मैच जीतकर क्वार्टरफाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन


ग्रीनपार्क मैदान पर पहला मैच अलीगढ़ और मुरादाबाद के बीच खेला गया। इसमें अलीगढ़ ने मुरादाबाद को 4-0 से पराजित किया। अलीगढ़ की ओर से राधा ने दो, रानी, गरविता ने एक-एक गोल किया। दूसरे मैच में गोरखपुर ने मिर्जापुर को 2-0 से शिकस्त दी। इसमें गोरखपुर की ओर से सामा
विज्ञापन

और सृजना ने एक-एक गोल दागा। तीसरे मैच में आगरा ने प्रयागराज को 3-0 से हराया।

आगरा के लिए कविता ने दो व नैंसी ने एक गोल किया। चौथे मैच में आजमगढ़ ने अयोध्या को 3-0 से पराजित किया। इसमें आजमगढ़ के लिए निशा सोनकर, सलोनी व प्रिया ने एक-एक गोल किया। चारों मैचों में रेफरी की भूमिका राशिद अहमद, महेश चंद्र, रेन काम्बोज, सपना झा, इफ्तखार खान आदि ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन



आज खेले जाएंगे क्वार्टर फाइनल के मैच
पहला क्वार्टरफाइनल ग्रुप-सी से मेरठ और ग्रुप-ए से लखनऊ के बीच सुबह 10 बजे से होगा।
दूसरा क्वार्टरफाइनल ग्रुप-डी से वाराणसी और ग्रुप-बी से प्रयागराज के बीच 11:30 बजे से होगा।
तीसरा क्वार्टरफाइनल ग्रुप-ए से गोरखपुर और ग्रुप-सी से आजमगढ़ के बीच दोपहर दो बजे मैच होगा।
चौथा क्वार्टरफाइनल ग्रुप-बी से आगरा और ग्रुप-डी से मेजबान कानपुर के बीच दोपहर 3:30 बजे से होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed