{"_id":"69d2cbbb02210d915d020c1a","slug":"aligarh-beat-kanpur-by-32-runs-kanpur-news-c-362-1-ka11003-144847-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: अलीगढ़ ने कानपुर को 32 रनों से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: अलीगढ़ ने कानपुर को 32 रनों से हराया
विज्ञापन
कानपुर। आवासीय क्रिकेट छात्रावास में प्रवेश के लिए रविवार को हुई राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के पहले मैच में अलीगढ़ ने कानपुर को 32 रन से पराजित किया। दूसरे मुकाबले में आजमगढ़ ने वाराणसी को 57 रन से मात दी।
ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेले गए पहले मैच में अलीगढ़ ने पहले बल्लेबाजी कर 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 114 रन बनाए। टीम से शौर्य ने 45 रन और शौर्य ने नाबाद 19 रन बनाए। गेंदबाजी में कानपुर टीम के दानिश, एएस भदौरिया और दक्षराज ने दो-दो और अनमोल श्रीवास्तव ने एक विकेट झटका। जवाब में उतरी कानपुर की पूरी टीम अलीगढ़ की घातक गेंदबाजी के आगे 16.4 ओवर में महज 82 रन पर सिमट गई। टीम से गणेश ने सर्वाधिक 37 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में अलीगढ़ से मंजेश यादव ने चार, प्रशांत यादव ने तीन और शौर्य ने एक को आउट किया।
दूसरे मुकाबले में आजमगढ़ ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 125 रन बनाए। टीम की ओर से सिद्देश श्रीवास्तव ने नाबाद 27, नैतिक यादव ने 17 और आर्यन ने 15 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में वाराणसी से राजवीर ने तीन, आकाश और गौरव प्रजापति ने एक-एक विकेट झटका। जवाब में आजमगढ़ की घातक गेंदबाजी के आगे वाराणसी की पूरी टीम 17.5 ओवर में 68 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से युवराज द्विवेदी ने 12 व गौरव ने 11 रन जुटाए। गेंदबाजी में आजमगढ़ के लिए नैतिक यादव ने तीन, अभिषेक यादव और आशुतोष यादव ने दो-दो और सिद्देश ने एक विकेट लिया।