{"_id":"109a20dd7e3316c8e706240638ae7c83","slug":"alien-drum-robot-bjaange-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेशी रोबो बजाएंगे ड्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेशी रोबो बजाएंगे ड्रम
अमर उजाला ब्यूरो/कानपुर
Updated Tue, 01 Mar 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर। आईआईटी के टेक्निकल फेस्ट ‘टेककृति 2016’ में विदेशी रोबो भी आएंगे। यूनाइटेड अरब अमीरात (यूएई), नाटिंघम यूनिवर्सिटी, श्रीलंका, बांग्लादेश और यूनाइडेट किंगडम (यूके) से आने वाले रोबो ड्रम बजाने में सक्षम हैं। लाइन फालोइंग रोबो भी आ रहे हैं, जो तमाम तरह के मूव्स दिखा सकते हैं। इस फेस्ट का मीडिया पार्टनर ‘अमर उजाला’ है।
टेककृति का आयोजन 3 से 6 मार्च को आईआईटी कानपुर में होगा। इसमें देश, विदेश के करीब 5500 स्टूडेंट हिस्सा लेंगे। चार दिवसीय फेस्ट में बिजनेस प्लान और आइडियाज के तमाम मुकाबले होंगे। जो प्लान या फिर आइडिया पसंद आएगा, उसमें बड़ी कंपनियां और सिडबी निवेश करेंगी। अलग-अलग मुकाबलों में 36 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाना है।
मीडिया प्रभारी शुभम मित्तल और अमन ने बताया कि पहली बार सुगम्य भारत अभियान का आयोजन किया गया है। इसी सिलसिले में मिनिस्ट्री ऑफ सोशल जस्टिस एंड वुमेन इंपावरमेंट से समझौता भी किया गया। स्टूडेंटों से प्रोजेक्ट मांगे गए हैं।