फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Alcoholics stripped the girl, entered her house and beat her, also beat the young man, report on 19

Kanpur: शराबियों ने युवती को किया निर्वस्त्र, घर में घुसकर पीटा, बचाव करने आए युवक को भी मारा, 19 पर रिपोर्ट

Sun, 05 May 2024 11:16 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Sun, 05 May 2024 11:16 AM IST
सार

Kanpur News: नजीराबाद थाना क्षेत्र में नशेबाजों ने एक युवती को निर्वस्त्र कर दिया। वहीं, जान बचाकर युवती घर में भागी, तो बदमाशों ने घर में घुसकर मारपीट की। वहीं, बचाने आए युवक को भी जमकर पीटा।

विज्ञापन
Alcoholics stripped the girl, entered her house and beat her, also beat the young man, report on 19
सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कानपुर के नजीराबाद थाना क्षेत्र में घर के सामने हुड़दंग कर रहे नशेबाजों ने वहां से गुजर रही युवती को दबोच लिया और कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र कर दिया। उनके चंगुल से छूटकर युवती घर के अंदर भागी। इस पर नशेबाजों ने घर में घुसकर मारपीट की। पीड़िता ने इस मामले में 12 नामजद और सात अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

क्षेत्र में रहने वाली युवती ने बताया कि मालती गुप्ता के घर में आए दिन अराजकतत्वों का जमावड़ा रहता है। 27 अप्रैल की रात मालती गुप्ता के घर के बाहर रात करीब 8:30 बजे कुछ लोग शराब पीकर हुड़दंग कर रहे थे। इस दौरान वह गुजरी तो उन लोगों ने हाथ पकड़कर दबोच लिया। इसके बाद कपड़े फाड़ दिए।
विज्ञापन

जैसे-तैसे वह नशेबाजों के चंगुल से छूटकर घर पहुंची। आरोप है कि कुछ देर बाद मालती गुप्ता, निशा गुप्ता व लक्ष्मी शर्मा 6-7 अज्ञात लोगों को लेकर उनके घर में पहुंचीं और मारपीट की। शोर सुनकर पड़ोस के लोगों ने बीचबचाव कर जान बचाई। आरोप है कि बीचबचाव करने पहुंचे मानू सिंह चौहान को भी आरोपियों ने पीटा।

विज्ञापन
विज्ञापन

12 नामजद समेत 19 लोगों पर रिपोर्ट
नजीराबाद थानाप्रभारी कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर वीरेंद्र गुप्ता, मोहन गुप्ता, सोहन गुप्ता, शोभित गुप्ता, अंकित शर्मा, रितिक, रिशू, अंशू, आदितेश, मालती गुप्ता, निशा गुप्ता, लक्ष्मी शर्मा व सात अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा, मारपीट, गालीगलौज, छेड़खानी, हमला करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed