{"_id":"5f4234db5c9cb93f8461c500","slug":"aktu-will-send-question-paper-online-in-polytechnic","type":"story","status":"publish","title_hn":"पॉलिटेक्निक में एकेटीयू ऑनलाइन भेजेगा प्रश्नपत्र, अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 12 सितंबर तक होंगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पॉलिटेक्निक में एकेटीयू ऑनलाइन भेजेगा प्रश्नपत्र, अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं सात से 12 सितंबर तक होंगी
Sun, 23 Aug 2020 02:55 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Sun, 23 Aug 2020 02:55 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा देते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
पॉलिटेक्निक अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं में प्रश्नपत्र संस्थानों तक ऑनलाइन माध्यम से पहुंचेंगे। प्रश्नपत्र भेजने का जिम्मा एकेटीयू का होगा। पहले चरण में यदि सब कुछ सही रहा तो आने वाले समय में परीक्षाओं के प्रश्नपत्र ऑनलाइन ही भेजे जाएंगे।
पूरे मामले पर शासन की ओर से एकेटीयू को पत्र लिखा जा रहा है। परीक्षाएं सात से 12 सितंबर तक कक्षाओं में होंगी। प्राविधिक शिक्षा सचिव संजीव कुमार सिंह ने बताया कि निदेशक प्राविधिक शिक्षा की अध्यक्षता में हुई परीक्षा समिति की बैठक में ऑनलाइन पेपर भेजने के फैसले पर मुहर लगी है।
पॉलिटेक्निकों में सॉफ्टवेयर के माध्यम से पेपर भेजे जाएंगे। प्रिंसिपल के मोबाइल पर ओटीपी आएगा, जिसके बाद प्रश्नपत्र को डाउनलोड करकेप्रिंट कराया जाएगा। निदेशक प्राविधिक शिक्षा मनोज कुमार ने बताया कि सभी संस्थानों को प्रिंटर, हाई स्पीड फोटोकॉपी मशीन खरीदने के निर्देश दिए गए हैं। प्रश्नपत्र ऑनलाइन भेजने से सुरक्षित रहेंगे और संस्थानों तक भेजने में लगने वाली लागत बचेगी।