{"_id":"5d7625568ebc3e013b2845e1","slug":"aktu-will-provide-jobs-to-kanpur-university-students","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"खुशखबरी: 30 हजार छात्रों को नौकरी देगा एकेटीयू, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुशखबरी: 30 हजार छात्रों को नौकरी देगा एकेटीयू, मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन जल्द
Mon, 09 Sep 2019 04:33 PM IST
शिखा पांडेय
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 09 Sep 2019 04:33 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : गूगल
कानपुर स्थित डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) से संबद्ध प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट कॉलेजों के छात्रों के लिए खुशखबरी है। इस साल विश्वविद्यालय ने विभिन्न कॉलेजों से पास होने वाले करीब 30 हजार छात्र-छात्राओं को नौकरी दिलाने का फैसला लिया है।
इसके लिए मेगा प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी। वह यहां एक सेमिनार में शामिल होने आए थे। प्रो. पाठक ने मीडिया से बातचीत में बताया कि अब प्लेसमेंट के लिए प्रदेश के सभी इंजीनियरिंग कॉलेजों के छात्रों को विशेष ऑनलाइन ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।

बताया कि शैक्षणिक सुधार के लिए कॉलेजों को नेशनल बोर्ड ऑफ एक्रीडिटेशन (एनबीए) मूल्यांकन कराने के लिए कहा जा रहा है। जल्द ही इसे अनिवार्य कर दिया जाएगा।
पाठ्यक्रमों में बदलाव की तैयारी
कुलपति प्रो. पाठक ने बताया कि मौजूदा समय आईटी, साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस, कंप्यूटर साइंस ब्रांच की डिमांड बढ़ गई है। अब इसे नया स्वरुप दिया जाएगा। इन कोर्स के पाठ्यक्रमों को बदला जाएगा। प्रदेश के सभी सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में उच्च सुविधाओं के लिए लैब बनेंगी। शिक्षकों को भी ट्रेनिंग दिलाई जाएगी।