अखिलेश का जबरा फैन: सीने में गुदवाया है सपा सुप्रीमो का टैटू, कहा- उनसे हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा
Hamirpur News: अखिलेश यादव के फैन अतर सिंह यादव का कहना है कि अब सपा के मुखिया अखिलेश यादव उसके सीने में निवास करते हैं। इसके चलते उसने अपने सीने पर सपा मुखिया का टैटू भी बनवा रखा है। जिसे दिखाते हुए वह अपने आप में गर्व महसूस करता है।
विस्तार
लोकसभा चुनाव 2024 में मिली ऐतिहासिक जीत से सपा के चाहने वालो की संख्या में इजाफा हुआ है। वहीं, युवाओं में अखिलेश यादव की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। ऐसी ही अखिलेश यादव का एक फैन हमीरपुर जिले में सामने आया है।
विकासखंड मुस्करा के एक गांव में रहने वाले युवक ने सीने पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का टैटू बनवाकर सबसे बड़ा फैन होने का दावा किया। कस्बा थाना क्षेत्र की बिहुनी खुर्द निवासी अतर सिंह यादव (25)वर्ष पुत्र भारत यादव ने बताया कि 12 वर्ष की आयु से ही वह सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव का बहुत बड़ा फैन बन गया था।
कहा कि अब सपा के मुखिया अखिलेश यादव उसके सीने में निवास करते हैं। इसके चलते उसने अपने सीने पर सपा मुखिया का टैटू भी बनवा रखा है। जिसे दिखाते हुए वह अपने आप में गर्व महसूस करता है। कहा कि जब भविष्य में उनकी सरकार बनेगी।
सपा मुखिया से हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा
तब एक बार अपने सपा मुखिया से हाथ मिलाने लखनऊ जरूर जाऊंगा। यह उसका सपना है, जो कभी न कभी जरूर साकार होगा। क्षेत्र के इस युवा में इस तरह का जोश एक अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है। हर कोई उसकी दीवानगी की ही चर्चा कर रहा है।