फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Akhilesh Yadavs, BJP is creating loot in the state, Ramrajya will be established through caste census

UP Nikay Chunav: अखिलेश यादव बोले- भाजपा मचा रही है लूट, जातीय जनगणना से स्थापित होगा रामराज्य

Tue, 09 May 2023 04:20 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Tue, 09 May 2023 04:20 PM IST
सार

Kanpur Dehat News: रसूलाबाद में अखिलेश यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार में घूसखोरी, बलात्कार, डकैती आदि की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। पीड़ितों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है। जनता को प्रदेश के मुखिया गुमराह कर रहे हैं।

विज्ञापन
Akhilesh Yadavs, BJP is creating loot in the state, Ramrajya will be established through caste census
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस देश के प्रधानमंत्री ने स्वयं झाड़ू लगाई और सफाई कर्मियों के पैर धोए हैं। ऐसे देश के प्रदेश में भाजपा वाले लूट मचाए हुए हैं। ऐसे लोगों की सफाई का काम समाजवादी पार्टी करेगी। प्रदेश सरकार में किसानों को भी ठगा जा रहा है। किसानों को उनके गेहूं की फसल का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है।

विज्ञापन

गेहूं प्राइवेट हाथों में देकर अमीरों की जेब भरी जा रही है। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाना चाहती है। जातीय जनगणना होने पर ही सबका साथ और सबका विकास संभव होगा। तभी रामराज्य स्थापित होगा। यह बात सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रसूलाबाद की जनसभा में कही।
विज्ञापन

उन्होंने जोर देकर कहा कि जब तक जातीय गणना नहीं होगी, तब तक समाजवाद नहीं होगा। जब तक समाजवाद नहीं होगा, तब तक रामराज्य भी नहीं होगा। समाजवादी पार्टी जातीय जनगणना करवाकर सबका विकास कराना चाहती है। उन्होंने कहा की वह अलीगढ़, मेरठ आदि सभी जगहों से होते हुए आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे ज्यादा मेयर सपा जीतेगी
इन चुनावों में सबसे ज्यादा मेयर सपा पार्टी जीतेगी। यह चुनाव 2024 के चुनावों की दिशा तय करेंगे और दिल्ली की सरकार में बदलाव होगा। इस सरकार में कुछ भी नया काम नहीं हुआ है। सपा ने पुलिस की सहायता के लिए  डायल 100 की जो व्यवस्था की थी। वह बढ़ाकर यूपी 112 कर दी गई है।

भाजपा में कोई भी नया काम नहीं हो रहा
पुलिस वालों का प्रमोशन कर दिया गया है, जिससे उनकी फीस भी बढ़ गई है। 108 एम्बुलेंस की व्यवस्था भी समाजवादी पार्टी की देन थी। समाजवादी पार्टी की सरकार में जो सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव थे और काम शुरू हो गया था.. उन्हीं को आगे बढ़ाया गया है। भाजपा सरकार में कोई भी नया काम नहीं हो रहा है।

सपा सरकार की दी सुविधाएं..बंद हो गई हैं
यह सरकार झूठ फैला रही है और लोगों के बीच में नफरत फैलाने का काम कर रही है। प्रदेश में सपा सरकार ने जो सुविधाएं दी थीं, वह बंद हो गई हैं। अस्पतालों में दवाएं नहीं है.. डॉक्टर काम चलाऊ संख्या में ही है। जनता की सुविधा केवल खानापूर्ति तक रह गई है।

सड़कों के गड्ढों और सांड़ों से बचते-बचाते पहुंचे
महंगाई चरम पर है। विकास कार्य नहीं हो रहे हैं। सरकार कहती है कि महंगाई नहीं बढ़ी है। जिस प्रदेश का मुखिया मोबाइल चलाना नहीं जानता है। वह जनता को गुमराह करने के लिए जगह-जगह सेल्फी प्वाइंट बनवा रहा है। वह यहां तक किसी प्रकार सड़कों के गड्ढों और सांड़ों के हमले से बचते-बचाते आए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed